1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. Home Remedies: सुबह अचानक होने लगी है पेट में जलन, इन चीजों का सेवन करने से मिलेगा तुरंत आराम

Home Remedies: सुबह अचानक होने लगी है पेट में जलन, इन चीजों का सेवन करने से मिलेगा तुरंत आराम

अक्सर खूब तला भुना और मसालेदार भोजन करने से पेट में जलन और खट्टी डाकर आने लगती है। इसके लिए कुछ लोग दवाएं खाने लगते है। इन दवाओं के तमाम तरह के साइड इफेक्ट्स भी हो सकते है। ऐसे में आप घर में मौजूद कुछ चीजों से इस समस्या से छुटकारा पा सकते है।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

अक्सर खूब तला भुना और मसालेदार भोजन करने से पेट में जलन और खट्टी डाकर आने लगती है। इसके लिए कुछ लोग दवाएं खाने लगते है। इन दवाओं के तमाम तरह के साइड इफेक्ट्स भी हो सकते है। ऐसे में आप घर में मौजूद कुछ चीजों से इस समस्या से छुटकारा पा सकते है।

पढ़ें :- चिराग पासवान की पार्टी के जिलाध्यक्ष ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर किया दुष्कर्म, पुलिस ने पाॅक्सो एक्ट में किया गिरफ्तार

ऐसी चीजों में से एक है पुदीने की पत्ती। पुदीने की तासीर ठंडी होती है। पेट में जलन को कम करने में मदद करती है। इसके लिए आप पुदीने की पत्तियों को पानी में उबाल कर ठंडा कर लें। फिर इसे पी लें। इससे पेट की जलन में आराम मिल जाएगी। साथ ही पाचन भी बेहतर होगा।

छाछ पेट की जलन को शांत करने के लिए एक आसान और प्रभावी उपाय है। छाछ का सेवन पेट को ठंडक प्रदान करता है और इसके साथ ही पाचन तंत्र को भी बेहतर बनाता है। यह पेट की जलन और एसिडिटी को कम करने में मदद करती है। भोजन के बाद एक गिलास छाछ पीने से आपको त्वरित राहत मिल सकती है।

इसके अलावा आप नींबू पानी से भी आराम पा सकते है। नींबू पानी भी पेट की जलन को शांत करने में मदद कर सकता है। नींबू पानी पीने से पेट में मौजूद एसिड की अधिकता को कम किया जा सकता है और कब्ज व अपच जैसी समस्याओं से राहत मिल सकती है। एक गिलास गुनगुने पानी में नींबू का रस डालकर पीने से पेट की जलन में तुरंत आराम मिलता है।

सौंफ पेट की जलन को ठीक करने में मदद करती है और इसके औषधीय गुण पेट के पाचन को बेहतर बनाते हैं। खाने के बाद सौंफ चबाने से पेट की जलन और अपच की समस्या से राहत मिल सकती है। आप सौंफ को चाय के रूप में भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

पढ़ें :- CJI सूर्यकांत का दो टूक आदेश, बोले-मंदिर का पैसा भगवान का है, घाटे में डूबे बैंकों के लिए नहीं हो सकता इस्तेमाल

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...