टू व्हीलर के दौड़ में अपनी बढ़त बनाए रखने बके लिए होंडा ने अपनी लोकप्रिय मैक्सी स्कूटर ADV 350 का 2026 वर्जन यूरोप में पेश कर दिया है।
Honda ADV 350 Advance Features : टू व्हीलर के दौड़ में अपनी बढ़त बनाए रखने बके लिए होंडा ने अपनी लोकप्रिय मैक्सी स्कूटर ADV 350 का 2026 वर्जन यूरोप में पेश कर दिया है। इसके पहले यह स्कूटर 2022 में पहली बार यूरोपियन मार्केट में लॉन्च हुआ था। उस समय से यह लोगों के बीच काफी पसंद किया जा रहा है। अब कंपनी ने इसके 2026 मॉडल में कुछ बदलाव किए हैं। आइये जानते है।
कलर ऑप्शन और मॉडर्न लुक
नई 2026 होंडा एडीवी 350 अब तीन नए कलर ऑप्शन और ताज़ा ग्राफिक्स के साथ आई है, जो इसे पहले से ज्यादा स्टाइलिश और मॉडर्न लुक देते हैं।
इंजन
होंडा ADV 350 में 330cc का SOHC, 4-वाल्व इंजन दिया गया है, जो करीब 30 हॉर्सपावर की पावर और 31.5 Nm टॉर्क जनरेट करता है।
ब्रेकिंग सिस्टम
ब्रेकिंग सिस्टम में फ्रंट में 256mm और रियर में 240mm डिस्क ब्रेक मिलते हैं।
फ्यूल टैंक
इसमें 11.7 लीटर का बड़ा फ्यूल टैंक भी है, जो लंबी दूरी की राइड्स के लिए उपयुक्त है।
कंपनी ने फिलहाल ADV 350 के भारत में लॉन्च को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है।