1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. 06 मई 2024 का राशिफलः सोमवार के दिन इन राशि के लाोगों के कार्यक्षेत्र में हो सकता है विस्तार

06 मई 2024 का राशिफलः सोमवार के दिन इन राशि के लाोगों के कार्यक्षेत्र में हो सकता है विस्तार

आज का राशिफल 06 मई 2024

By शिव मौर्या 
Updated Date

06 मई 2024 का राशिफलः सोमवार का राशिफल आचार्य रत्नाकर तिवारी से जानिए, मिथुन राशि के लोगों को आज नकारात्मक विचार व आलस्य का अनुभव होगा।

पढ़ें :- Maha Shivratri 2026 : महाशिवरात्रि पर भोलेनाथ को अपनी राशि के अनुसार इन चीजों से करें अभिषेक, बरसेगी की शिव की कृपा

मेष – आत्मविश्वास से कार्य सिद्ध होंगे। आर्थिक योजनाएं सफलतापूर्वक सिद्ध होंगी। मानसिक प्रसन्नता रहेगी। वस्त्राभूषण हेतु खर्च होगा।

वृष – आज नए लोगों के साथ काम करना आसान होगा। नए सौदों में सावधानी बरते। धैर्य से काम लें। रुके हुए कर आसानी से पूरे होंगे।

मिथुन – आज नकारात्मक विचार व आलस्य का अनुभव होगा। मन में व्यग्रता रहेगी। संपत्ति से लाभ होगा,विरोधी कष्ट दें सकते है।

कर्क – आज का दिन अच्छा है। आज जमीन जायदाद से जुड़े कार्य संपन्न होंगे। धन लाभ का योग है। माता जी सपोर्ट मिलेगा।

पढ़ें :- Maha Shivratri 2026 : काशी विश्वनाथ में उमड़ा आस्था का सैलाब, सुबह 9 बजे तक चार लाख भक्तों ने किए दर्शन

सिंह – आज का दिन अच्छा है। उत्तम भोजन खाने को मिलेगा। अचानक धन लाभ होगा। बच्चों को पढ़ाई लिखाई में मन लगेगा।

कन्या – आज का दिन उत्तम है स्वास्थ्य ठीक रहेगा। शत्रु आपसे दूर भागेंगे। नए कार्य बनेंगे। आज क्रोध करने से बच्चे।

तुला – आज का दिन ठीक है। व्यापार से धन लाभ होगा।आज पत्नी का पूरा सपोर्ट मिलेगा। आज दूर से शुभ समाचार मिल सकता है।

वृश्चिक – कार्य क्षेत्र में विस्तार होने के संकेत हैं। धार्मिक कार्य में मन लग सकता है।आज मन प्रसन्न करेगा। कार्य में बदलाव आ सकता है।

धनु – आज अपने तेवर, क्रोध और मुख से निकलने वाले शब्दों को कंट्रोल में रखें। आज आसपास के लोगों से सहयोग मिलेगा।

पढ़ें :- Maha Shivratri 2026 :  शिव पूजा में शिवलिंग पर धतूरा अर्पित करना बहुत शुभ , ऐसे  करें महादेव की आराधना

मकर – आज अविवाहितों के लिए वैवाहिक योग बनेंगे।ऑफिस में आपके काम का प्रभाव बना रहेगा।आज सभी का सहयोग और समर्थन प्राप्त होगा।

कुम्भ – आज धन की स्थिति अनुकूल व लाभप्रद साबित होगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा व चित्त प्रसन्न रहेगा। शुभ व अनुकूल समाचार प्राप्त होंगे।

मीन – शिक्षा और प्रतियोगिता के क्षेत्र में कोई बड़ी सफलता प्राप्त हो सकती है। स्थान परिवर्तन भी हो सकता है। मित्रों का सहयोग मिलेगा।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...