1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. 16 अप्रैल 2024 का राशिफलः मंगलवार के दिन इन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ, पूरे होंगे रूके हुए काम

16 अप्रैल 2024 का राशिफलः मंगलवार के दिन इन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ, पूरे होंगे रूके हुए काम

आज का राशिफल 16 अप्रैल 2024

By शिव मौर्या 
Updated Date

16 अप्रैल 2024 का राशिफलः मंगलवार का राशिफल आचार्य रत्नाकर तिवारी से जानिए, कन्या राशि के लोगों की आज कार्य क्षेत्र में आ रही मुश्किलें कम होगी।

पढ़ें :- Kalashtami Vrat 2026 :  कालाष्टमी के दिन भगवान काल भैरव की विशेष पूजा की जाती है , जानें तिथि और व्रत नियम  

मेष – आज राजनीति में आपका वर्चस्व बढ़ेगा। आज मजदूर वर्ग को रोजगार संबंधी कोई शुभ समाचार मिलेगा।

वृष – नए व्यावसायिक रिश्ते आगे बढ़ेंगे। बेरोजगारों को रोजगार मिलेगा। बहुराष्ट्रीय कंपनियों में कार्यरत लोगो को पदोन्नति मिलेगी।

मिथुन – आज राजनीति में आपके रणनीतिक कौशल की चारों ओर प्रशंसा होगी। राजनीतिक क्षेत्र में आपका प्रभाव बढ़ेगा।

कर्क – शेयर, लॉटरी, दलाली, आयात, निर्यात क्रय विक्रय के कार्य में लगे लोगों को कड़े परिश्रम के बाद कुछ धन प्राप्त होगा।

पढ़ें :- Surya Gochar 2026 : सूर्य देव 15 मार्च को मीन राशि में करेंगे प्रवेश , इन राशियों का शुरू हो सकता है सुनहरा समय

सिंह – आज कार्य क्षेत्र में किसी अधीनस्थ से शुभ समाचार मिलेगा। आज जिससे आपको बेहद खुशी होगी।

कन्या – आज कार्य क्षेत्र में आ रही मुश्किलें कम होगी। आज लोगों के सहयोग से कोई रुका हुआ कार्य बन सकता है।

तुला – आज कार्य क्षेत्र में आ रही बाधा दूर होगी। किसी मित्र से शुभ समाचार मिलेगा। नौकरी में उच्च अधिकारियों के साथ घनिष्ठता बढ़ेगी।

वृश्चिक – राजनीतिक प्रभाव में वृद्धि होगी। नौकरी में उच्च अधिकारियों से व्यर्थ तर्क करने से बचें। अन्यथा आपका स्थानांतरण हो सकता है।

धनु – संतान की ओर से शुभ समाचार मिलेगा। आज कोई महत्वपूर्ण अटका कार्य पूर्ण हो सकता है। राजनीति में किसी के बहकावे में न आए।

पढ़ें :- Chaitra Amavasya 2026 : चैत्र अमावस्या पर स्नान-दान, पूजा-पाठ के साथ पितरों के लिए करें तर्पण,नकारात्मकता दूर होगी

मकर – आज सहकर्मियों का सहयोग बढ़ेगा। व्यापार में संलग्न लोगों को नए आय स्रोतों से लाभ होने की संभावना रहेगी।

कुम्भ – रोजी रोजगार की तलाश में घूम रहे लोगों को रोजगार प्राप्त होगा। संतान की ओर से कोई शुभ समाचार मिलेगा।

मीन – मजदूर वर्ग को रोजगार के साथ मान सम्मान प्राप्त होगा। आज आपकी कोई अभिलाषा पूरी होगी। आज अहंकार से बचने का प्रयास करें।

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...