1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. 18 अप्रैल 2024 का राशिफल : भगवान विष्णु की इन राशियों की कृपा से बढ़ेगी खूब सुख-समृद्धि, जानें अपनी राशि का हाल

18 अप्रैल 2024 का राशिफल : भगवान विष्णु की इन राशियों की कृपा से बढ़ेगी खूब सुख-समृद्धि, जानें अपनी राशि का हाल

Horoscope 18 April 2024: 18 अप्रैल गुरुवार के दिन विष्णु जी की पूजा-उपासना का विधान है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन भगवान विष्णु के पूजन से जीवन के सभी कष्टों से मुक्ति मिलती है और पैसों से जुड़ी दिक्कतें भी दूर होती हैं।

By संतोष सिंह 
Updated Date

Horoscope 18 April 2024: 18 अप्रैल गुरुवार के दिन विष्णु जी की पूजा-उपासना का विधान है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन भगवान विष्णु के पूजन से जीवन के सभी कष्टों से मुक्ति मिलती है और पैसों से जुड़ी दिक्कतें भी दूर होती हैं। ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार, 18 अप्रैल का दिन कुछ राशि वालों के लिए बेहद शुभ रहना वाला है, तो कुछ राशि वालों को जीवन में मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। आइए जानते हैं,आचार्य रत्नाकर तिवारी से 18 अप्रैल 2024 को किन राशि वालों को होगा लाभ और किन राशि वालों को बरतनी होगी सावधानी।

पढ़ें :- Kalashtami Vrat 2026 :  कालाष्टमी के दिन भगवान काल भैरव की विशेष पूजा की जाती है , जानें तिथि और व्रत नियम  

मेष राशिफल – प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए आज का दिन अच्छा है। आपका प्रिय कोई खास बात कहेगा,जो आपको बहुत पसंद आएगी।

वृष राशिफल – पारिवारिक जीवन में प्रेम रहेगा। ससुराल पक्ष से शुभ समाचार मिलेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए आज का दिन अच्छा है।

मिथुन राशिफल – आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आज रात होते-होते कुछ चिंताएं आपको परेशान कर सकती हैं।

कर्क राशिफल – आज का दिन आपके लिए थोड़ा कमजोर है। आज अपने विरोधियों से सावधान रहें। काम पर पूरा ध्यान दें।

पढ़ें :- Surya Gochar 2026 : सूर्य देव 15 मार्च को मीन राशि में करेंगे प्रवेश , इन राशियों का शुरू हो सकता है सुनहरा समय

सिंह राशिफल – आय मजबूत होगी. खर्चों में कमी आएगी। आज स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। पारिवारिक जीवन के लिए दिन शुभ रहेगा।

कन्या राशिफल – आज घर की जरूरतों का ख्याल रखेंगे और परिवार के सदस्यों की समस्याओं को समझाएंगे। काम के सिलसिले में दिनमान सामान्य रहेगा।

तुला राशिफल – आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। दोस्तों के साथ यात्रा करने का मौका मिलेगा। आमदनी ठीक रहेगी।

वृश्चिक राशिफल – आज कामकाज के लिहाज से दिन मजबूत है। आपका प्रदर्शन अच्छा रहेगा। आमदनी ठीक रहेगी। आज अनावश्यक खर्चे होंगे।

धनु राशिफल – आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। अच्छा स्वास्थ्य रहने से मन प्रसन्न रहेगा। काम में आगे बढ़कर रुचि दिखाएंगे।

पढ़ें :- Chaitra Amavasya 2026 : चैत्र अमावस्या पर स्नान-दान, पूजा-पाठ के साथ पितरों के लिए करें तर्पण,नकारात्मकता दूर होगी

मकर राशिफल – आज नौकरी में अच्छे मौके मिलेंगे। कारोबार में खर्च बढ़ेगा। निवेश कर सकते हैं। दांपत्य जीवन सामान्य रहेगा।

कुम्भ राशिफल – आज अच्छा दिन होगा। शाम तक कुछ खर्चे बढ़ जाएंगे और उन पर ध्यान देना जरूरी होगा। दांपत्य जीवन के लिए दिनमान अच्छा है।

मीन राशिफल – आज काम पर फोकस करेंगे जिससे इनकम में भी मजबूत रहेगी। खर्चों में कमी आएगी। आज विरोधियों पर भारी पड़ेंगे।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...