आज का राशिफल 20 नवम्बर 2025
20 नवंबर 2025 का राशिफलः गुरुवार का राशिफल आचार्य रत्नाकर तिवारी से जानिए, वृषभ राशि के लोगों के घर-परिवार में मतभेद की संभावना है।
मेष – आज आर्थिक स्थिति में सुधार के योग हैं। आज कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारी मिल सकती है। स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर रह सकता है। सूर्य को जल अर्पित करें।
वृषभ – घर-परिवार में मतभेद की संभावना है। व्यापार में उतार-चढ़ाव रहेगा। भावनाओं पर नियंत्रण रखें। माता की सेवा करें।
मिथुन – आज भाग्य आपके साथ रहेगा। रुके हुए काम पूरे होंगे। प्रेम जीवन में मिठास बढ़ेगी। हरे वस्त्र धारण करें।
कर्क – आज घर-परिवार के लिए शुभ दिन। आर्थिक लाभ का योग है। नौकरीपेशा लोगों के लिए प्रमोशन के संकेत। चावल दान करें।
सिंह – आज आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा। नए काम शुरू करने के लिए अच्छा दिन है। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। भगवान शिव का जलाभिषेक करें।
कन्या – आज पारिवारिक जिम्मेदारियाँ बढ़ सकती हैं। खर्च अधिक होगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा। दूर्वा गणेशजी को अर्पित करें।
तुला – आज का दिन संतुलित है। साझेदारी में फायदा मिलेगा। दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा। माता लक्ष्मी की पूजा करें।
वृश्चिक – आज का दिन ऊर्जा और तीव्र बनी रहेगी। बड़ा लाभ, बड़ा निर्णय या जीवन में बदलाव संभव। पीली वस्तु दान करें।
धनु – आज मन थोड़ा बेचैन रहेगा। पुराने मित्रों से मुलाकात मन हल्का करेगी। धन का अटकाव दूर होगा। गुरू को प्रणाम करें।
मकर – आज करियर में उन्नति के संकेत हैं। नई जिम्मेदारी मिलेगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। काला तिल दान करें।
कुंभ – आज विद्यार्थियों के लिए शुभ दिन। नौकरी बदलने का योग है। यात्रा लाभकारी रहेगी। सरस्वती मंत्र का जप करें।
मीन – धन लाभ के प्रबल योग। व्यापार में फायदा होगा। रिश्तों में सुधार होगा। केले के पेड़ की पूजा करें।