आज का राशिफल 29 नवम्बर 2025
29 नवंबर 2025 का राशिफलः शनिवार का राशिफल आचार्य रत्नाकर तिवारी से जानिए, वृषभ राशि के लोगों के परिवार में सौहार्द रहेगा पर खर्च बढ़ सकते हैं।
मेष – आज का दिन कार्यक्षेत्र में प्रगति दिलाने वाला है। रुके काम पूरे होंगे। आज आत्मविश्वास बढ़ेगा। सूर्य को जल अर्पित करें।
वृषभ – परिवार में सौहार्द रहेगा पर खर्च बढ़ सकते हैं। किसी बड़े निर्णय में जल्दबाज़ी न करें। माता की सेवा करें।
मिथुन – आज नए अवसर बन रहे हैं। संचार कौशल से लाभ मिलेगा। प्रेम संबंधों में मिठास बढ़ेगी। मित्रो का साथ मिलेगा।
कर्क – आज भावनाएं अधिक रहेंगी। किसी पुराने विवाद से उभर सकता है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। चावल दान करें।
सिंह – आज आत्मबल बढ़ेगा। नौकरी और बिज़नेस में उन्नति योग। मान-सम्मान मिलेगा। तांबे का सिक्का अपने पास रखें।
कन्या – परिश्रम का पूरा फल मिलेगा। नए संपर्क लाभ देंगे। पारिवारिक वातावरण सुखद। किसी जरूरतमंद की मदद करें।
तुला – आज धन लाभ के योग हैं। आज यात्रा संभव है। माता लक्ष्मी की आराधना करें। साझे में काम शुरू कर सकते हैं।
वृश्चिक – आज भावनात्मक संतुलन बनाए रखें। वित्तीय निर्णय सावधानी से लें। व्यापार बहुत अच्छा चलेगा।
धनु – आज भाग्य प्रबल है। शिक्षा, नौकरी, विदेश संबंधी कार्य में सफलता मिलेगी। यात्रा शुभ।
मकर – आज महत्वपूर्ण कार्य पूरे होंगे। आज वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा। आज स्वास्थ्य सामान्य।
कुंभ – नई योजनाओं पर काम शुरू आज करने के लिए अच्छा दिन हैं। रचनात्मकता का लाभ मिलेगा।
मीन – आज धन में वृद्धि होगी। परिवार और प्रेम में तालमेल बढ़ेगा। पेट संबंधी परेशानी संभव।