1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. 22 मई 2025 का राशिफलः कन्या राशि के लोग नौकरी में संयम और समझदारी से लें काम

22 मई 2025 का राशिफलः कन्या राशि के लोग नौकरी में संयम और समझदारी से लें काम

आज का राशिफल 22 मई 2025

By शिव मौर्या 
Updated Date

22 मई 2025 का राशिफलः गुरुवार का राशिफल आचार्य रत्नाकर तिवारी से जानिए, वृषभ राशि के लोगों का आज दिन मध्यम फलदायी रहेगा।

पढ़ें :- Aaj Ka Rashifal 31 March: आज नेतृत्व क्षमता बढ़ेगी, ऑफिस में पहचान मिलेगी...जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे?

मेष – आज आय में वृद्धि के योग हैं। आज करियर में दोस्तों की मदद से आर्थिक समस्याएं दूर हो सकती हैं। आज धर्म-कर्म में रुचि लाभकारी होगी।

वृषभ – आज दिन मध्यम फलदायी रहेगा। पैतृक संपत्ति से लाभ होगा। सामाजिक मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। नए कार्य बनेंगे। पिता का पूरा सपोर्ट मिलेगा।

मिथुन – आज का दिन आनंददायक रहेगा। प्रेम में वर्तमान को स्वीकार करना लाभकारी होगा। आज वित्तीय मामलों में गुरुवार को खर्चों पर नियंत्रण रखें।

कर्क – भावनात्मक संतुलन बनाए रखें और आत्म देख भाल पर ध्यान दें। करियर में पर्दे के पीछे काम करना फायदेमंद रहेगा। टीमवर्क पर जोर दें।

पढ़ें :- April 2026 Vivah Muhurat : खरमास समाप्त होते ही गूंजेगी शहनाई , जानें विवाह की शुभ तारीखें और मुहूर्त

सिंह – आज खान-पान और दिनचर्या का पालन करें। काम के बीच में आराम करने से मानसिक तनाव कम होगा। संतान के कार्यों पर ध्यान दें। आज वैवाहिक जीवन में सुधार होगा।

कन्या – नौकरी में दबाव बढ़ सकता है, इसलिए संयम और समझदारी से काम लें। नई योजनाओं की बजाय पुरानी पर ध्यान दें। सूर्य को जल अर्पित करना सुरु करें।

तुला – आज का दिन सामान्य रहेगा। कार्यक्षेत्र में स्थिरता बनी रहेगी। आज पारिवारिक जीवन में सामंजस्य रहेगा। नियमित व्यायाम करें।

वृश्चिक – आज का दिन मिलाजुला रहेगा। कार्य में सफलता मिलेगी, लेकिन स्वास्थ्य पर ध्यान देना आवश्यक है। पारिवारिक जीवन में कुछ तनाव हो सकता है।

धनु – आज मन विचलित हो सकता है और भावनात्मक उतार-चढ़ाव संभव हैं। बातों में सावधानी बरतें, क्योंकि बातूनी व्यवहार परिवार में झगड़े का कारण बन सकता है।

पढ़ें :- Vrat- Tyohar April 2026 : अप्रैल महीने में मनाई जाएगी अक्षय तृतीया और नृसिंह जयंती ,  जानें प्रमुख व्रत - त्योहारों की पूरी लिस्ट

मकर – लंबे समय से चल रही परेशानियां दूर होंगी। खर्चों में कमी आएगी और परिवार में सम्मान बढ़ेगा। आज लव लाइफ में सकारात्मकता बनी रहेगी।

कुंभ – आज आय में वृद्धि होगी, लेकिन खर्चे भी बढ़ सकते हैं। कार्यक्षेत्र में नई योजनाएं सफल होंगी और अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। विवाहित जीवन में खुशियाँ आएंगी।

मीन – आज सेहत में सुधार होगा। काम पर फोकस करना आवश्यक है। दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा। भाइयों के साथ मिलकर नया व्यापार शुरू करने के योग हैं।

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...