HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. 10 मई 2023 का राशिफल : इन 3 राशि के जातकों का आज का दिन होगा बेहद खास, इनपर होगी गणपति जी की कृपा

10 मई 2023 का राशिफल : इन 3 राशि के जातकों का आज का दिन होगा बेहद खास, इनपर होगी गणपति जी की कृपा

ज्योतिष के अनुसार 10 मई 2023, बुधवार को कई राशियों को लाभ मिलेगा। तनाव कम हो सकता है। जानिए का दिन क्या लेकर आ रहा है?

By आराधना शर्मा 
Updated Date

मेष राशि

पढ़ें :- 09 मई 2024 का राशिफलः आर्थिक मामलों के हिसाब से इन राशियों का दिन शुभ रहेगा

मेष राशि के जातकों को आज अच्छा मौका मिल सकता है। कोई शारीरिक कष्ट चल रहा है, तो उसमें आप डाक्टरी परामर्श अवश्य ले। कारोबार कर रहे लोगों के लिए आज दिन की शुरुआत धीमी रहेगी, लेकिन बाद में धन कमाने में कामयाब रहेंगे। जन कल्याण के कार्य से जुड़कर आपको अच्छा मौका मिलेगा। आस्था ओर विश्वास बढ़ेगा।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातकों को व्यवसाय में अपने साथियों पर भरोसा बनाए रखना होगा। धन लाभ मिल सकता है, लेकिन आपके कुछ खर्च अनियंत्रित होंगे। आप अपने कार्य की ओर विशेष ध्यान दें, तभी आप उन्हें समय से पूरा कर पाएंगे। छात्रों को बौद्धिक व मानसिक बोझ से छुटकारा मिलेगा ।

मिथुन राशि

पढ़ें :- 08 मई 2024 का राशिफलः इन राशियों को हो सकता है धन लाभ, जानिए और क्या कहते हैं आपके सितारे?

मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। वैवाहिक जीवन में आज आप अपनी बातो से मिठास घोलेंगे और घर में किसी शुभ व मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन होगा अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित नजर आएंगे। आर्थिक दृष्टिकोण लाभ होगा। सभी को साथ लेकर काम करके आपको अच्छा लाभ मिलेगा।

कर्क राशि

कर्क राशि वालों को आज सावधानी बरतनी होगी, क्योंकि उनके कुछ लोग उन पर हावी होने की कोशिश करेंगे। बिना मांगे सलाह देने से बचना होगा। यदि आपका लंबे समय से रुका हुआ काम आज पूरा हो सकता है। व्यवहार में मधुरता रखें। आपको धार्मिक काम सम्मिलित होने का मौका मिलेगा।

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ कुछ पुरानी यादों को लेकर चर्चा करेंगे। व्यस्त नजर आएंगे। भावुकता में आप बड़ा निर्णय ना लें और आपको किसी विपरीत परिस्थिति में भी धैर्य रखना होगा ।

पढ़ें :- 07 मई 2024 का राशिफलः मंगलवार के दिन इन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों के लिए फलदायक रहने वाला है। परिवार के सदस्यो में अनबन हो सकती है। कुछ मामलों में आपको पूरी सूझबूझ दिखानी होगी। बिजनेस कर रहे लोगों के प्रयास तेज रहेंगे। आपको किसी संपत्ति संबंधित मामले में जीत मिल भी सकती है। आप किसी नए वाहन की खरीददारी करेंगे।

तुला राशि

तुला राशि का दिन उत्तम रहने वाला है। आपको छोटी दुरी की यात्रा पर जाने का मौका मिलेगा और बिजनेस कर रहे लोगों को समस्या हो सकती हैं। आप काम को पहल करने की आदत के कारण आप परेशान रहेंगे। बुजुर्गों के आशीर्वाद से आपका अटका हुआ काम पूरा हो सकता है।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि को मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए रहेगा। आपके घर किसी अतिथि का आगमन होगा। खुश रहेंगे। स्वास्थ्य की ओर ध्यान देगे, नहीं तो समस्या होगी। जरूरी वस्तु यदि खो गई थी, तो वह आज आपको मिल सकती है।

पढ़ें :- 06 मई 2024 का राशिफलः सोमवार के दिन इन राशि के लाोगों के कार्यक्षेत्र में हो सकता है विस्तार

धनु राशि

धनु राशि के जातकों के लिए आज दिन सामान्य रहेगा। बिजनेस में दीर्घकालीन योजनाओं से आप अच्छा लाभ कमाने में कामयाब रहेंगे। आपकी कुछ कोशिशें रंग लाएगी। खुशनुमा रहेगा, जिससे आपको खुशी होगी और काम करने में मन लगेगा। पारिवारिक मामलों को लेकर बातचीत कर सकते हैं।

मकर राशि

मकर राशि के जातकों का दिन कठिन रहेगा। आपके बढ़ते खर्च आपको समस्या दे सकते हैं और किसी कानुनी मामले में आज आप धैर्य रखें। यदि आप अपने कामों की सूची बनाकर चलेंगे, तो आप अपने कामों को काफी हद तक कम कर पाएंगे। विदेशों से बिजनेस कर रहे लोगों को आज सावधानी बरतने की आवश्यकता है। आपके कुछ पर खर्चे बढ़ने से आपको दिक्कत होगी।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों के लिए आज दिन सकारात्मक परिणाम रहेगा। आपको किसी जोखिम भरे काम को करने से बचना होगा और आप सभी का भरोसा जीतने में कामयाब रहेंगे। बिजनेस कर रहे लोग आज अपनी आंख व कान खुले रखे, नहीं तो वह उनकी छवि खराब करने की प्रयास कर सकते है। आपको आज कार्यक्षेत्र में सभी का भरोसा जीतने का प्रयास करना होगा।

मीन राशि

पढ़ें :- 04 मई 2024 का राशिफलः शनिवार के दिन इन राशि के लोगों की आर्थिक दिशा में किए गए प्रयास सफल होंगे

मीन राशि के जातकों के लिए आज दिन खुशनुमा रहेगा। आप अपने टार्गेट को पकड़कर चलेंगे, तो वह पूरा आवश्यक होगा। संपत्ति संबंधित मामले में आज आपको राहत मिलेगी। बातचीत करते समय वाणी की मधुरता पर पूरा ध्यान दें। कार्यक्षेत्र में कुछ विवाद होगा।

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...