1. हिन्दी समाचार
  2. सेहत
  3. सेहत के लिए कितना फायदेमंद है मटके का पानी

सेहत के लिए कितना फायदेमंद है मटके का पानी

जी हां ! गर्मी के इस मौसम में मटके का पानी पीने के कई फायदे है। हालांकि लोग गर्मी के मौसम में फ्रीज में रखा ठंडा पानी ही पीते है लेकिन सेहत विशेषज्ञों का यह कहना है कि मटके के पानी का ही उपयोग प्यास बुझाने में किया जाना चाहिए।

By Shital Kumar 
Updated Date

गर्मी के मौसम में ठंडा पानी पीना सभी को अच्छा लगता है। इस मौसम में लोग अक्सर फ्रिज का पानी पीते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि मटके का पानी पीना सेहत के लिए ज्यादा फायदेमंद होता है? मटके का पानी नॉर्मल ठंडा रहता है, जिससे यह शरीर के लिए फायदेमंद होता है। यह न केवल प्यास बुझाती है, बल्कि सेहत पर भी अच्छा असर डालता है। अगर आप इस गर्मी में खुद को स्वस्थ रखना चाहते हैं तो मटके का पानी पीने की आदत डाल सकते हैं। आइए जानते हैं कि मटके का पानी पीने से क्या-क्या फायदे होते हैं।

पढ़ें :- Intereesting Facts : जब दुनिया को भारत ने सिखाया शैम्पू करना, राजघराने की महिलाएं करती थीं आयुर्वेदिक शैम्पू का इस्तेमाल

पेट को ठंडापन मिलता है

गर्मियों में बहुत से लोगों को अपच, गैस और एसिडिटी की समस्या हो जाती है। इसका कारण गर्मी में शरीर का डिहाइड्रेट (पानी की कमी) हो जाना भी हो सकता है। मटके का पानी प्राकृतिक रूप से ठंडा होता है और इसे पीने से पेट को ठंडापन मिलता है। यह शरीर से टॉक्सिन्स बाहर निकालने में मदद करता है, जिससे पेट की समस्याएं कम होती हैं। अगर आप रोजाना मटके का पानी पीते हैं तो आपका पाचन तंत्र मजबूत बना रहेगा।

शरीर का तापमान संतुलित रखता है

हम सभी जानते है, कि गर्मियों में शरीर का तापमान बढ़ जाता है और बार-बार प्यास लगती है। इस मौसम में लू लगने और हीट स्ट्रोक (गर्मी से होने वाली बीमारियां) का खतरा भी बढ़ जाता है। मटके का पानी पीने से शरीर को ठंडक मिलती है और यह शरीर के तापमान को संतुलित रखने में मदद करता है। इसके अलावा यह शरीर में पानी की कमी को दूर करता है।

पढ़ें :- Video-अगर कफ बांधते हुए कर रहे हैं ये गलती तो बीपी की रीडिंग सही नहीं आएगी : डॉ. कीर्ति शर्मा

इम्यूनिटी को मजबूत बनाता है

मटके का पानी मिट्टी के प्राकृतिक गुणों को अपने अंदर समाहित कर लेता है। यह मिनरल्स और माइक्रो न्यूट्रिएंट्स से भरपूर होता है। मटके का पानी शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता (इम्यूनिटी) को बढ़ाने में मदद करते हैं। अगर आप रोजाना मटके का पानी पीते हैं तो सर्दी-खांसी और वायरल संक्रमण से बच सकते हैं। यह पानी शरीर के लिए नेचुरल डिटॉक्स को भी काम करता है।

प्लास्टिक के नुकसान से बचता है

अक्सर लोग गर्मियों के मौसम में फ्रिज में प्लास्टिक की बोतल में पानी स्टोर करके पीते हैं। लेकिन प्लास्टिक में मौजूद हानिकारक केमिकल शरीर के लिए नुकसानदायक होते हैं। इससे लिवर और किडनी पर बुरा असर पड़ सकता है। मटके का पानी पूरी तरह प्राकृतिक और शुद्ध होता है, जिसमें किसी भी तरह का केमिकल नहीं होता। यह आपके शरीर के साथ-साथ पर्यावरण के लिए भी अच्छा माना जाता है।

गले के लिए फायदेमंद

पढ़ें :- लखनऊ मण्डल को दशकों बाद मिला पूर्णकालिक मण्डलीय मनोवैज्ञानिक अधिकारी

बहुत ठंडा पानी पीने से कई बार गले में खराश, टॉन्सिल्स और इंफेक्शन की समस्या हो जाती है। फ्रिज का पानी गले के लिए बहुत ठंडा होता है। इसे पीने के बाद आपकी आवाज पर भी असर पड़ सकता है। लेकिन मटके का पानी हल्का ठंडा होता है, जो गले को नुकसान नहीं पहुंचाता। यह गले की नमी को बनाए रखता है और इंफेक्शन से बचाने में भी मदद करता है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...