अंनत अंबानी और राधिका मर्चेंट का शादी की चारो तरफ चर्चा थी। इस शादी में अंबानी परिवार ने क्या पहना शादी के मेन्यू से लेकर हर छोटी बड़ी चीजों ने लोगो को खूब आकर्षित किया। खासतौर पर राधिका ने हल्दी में फूलों का बना दुपट्टा पहन कर नया ट्रेंड चला दिया।
How to make Radhika’s floral scarf: अंनत अंबानी (Anant Ambani) और राधिका मर्चेंट (Radhika Merchant) का शादी की चारो तरफ चर्चा थी। इस शादी में अंबानी परिवार ने क्या पहना शादी के मेन्यू से लेकर हर छोटी बड़ी चीजों ने लोगो को खूब आकर्षित किया। खासतौर पर राधिका ने हल्दी में फूलों का बना दुपट्टा पहन कर नया ट्रेंड चला दिया।
हर लड़की इसे फॉलो कर रही हैं। ऐसे ही दिल्ली की फैशन और ब्यूटी इंफ्लूएंसर आरुषि पाहवा ने राधिका मर्चेंट का सबसे वायरल लुक रिक्रिएट किया है। इतना ही नहीं इस हूबहू दिखने वाले फ्लोरल दुपट्टे को तैयार करने में सिर्फ 2000 रुपए का खर्च आया है।
View this post on Instagram
पढ़ें :- UPSC IES ISS Interview: 134 उम्मीदवारों का इंतजार खत्म, जारी हुआ इंटरव्यू शेड्यूल
अरुशी ने अपने इंस्टाग्राम पर फ्लोरल दुपट्टा बनाने की पूरी प्रक्रिया की वीडियो शेयर की है, जिसमें दिखाया गया है कि कैसे उन्होंने सिर्फ 12 घंटों में यह कमाल का दुपट्टा तैयार किया। उन्होंने बताया कि लोकल मार्केट से फूल खरीदे और फिर उन्हें एक बेस फैब्रिक पर लगाया।
इसके लिए उन्होंने ग्लू गन का इस्तेमाल किया। अरुशी का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है और लोग उनकी क्रिएटिविटी की तारीफ कर रहे हैं। कई लोग तो ये भी कह रहे हैं कि अरुशी का बनाया दुपट्टा असली से भी ज्यादा खूबसूरत लग रहा है। उनके इस वीडियो ने न सिर्फ लोगों को इंस्पायर किया है बल्कि ये भी दिखाया है कि फैशन महंगा होना जरूरी नहीं है।
अंबानी परिवार की छोटी बहू की हल्दी की ड्रेस जानी मानी फैशन डिजाइनर अनामिका खन्ना ने तैयार किया था। सिर्फ फ्रेश फूल से बने दुप्पटे को बनाने में 24 घंटे का समय लगा था। इस दुप्पटे में 1000 से अधिक सफेद तगार कलियां और 90 सुनहरे गेंदे के फूल शामिल थे।