HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. How to remove Holi colours from face and body: चेहरे और शरीर पर लगे पक्के रंगों को छुड़ाने के लिए फॉलो करें ये बेहद असरदार टिप्स

How to remove Holi colours from face and body: चेहरे और शरीर पर लगे पक्के रंगों को छुड़ाने के लिए फॉलो करें ये बेहद असरदार टिप्स

पूरे देश में होली का त्यौहार खूब जोर शोर से मनाया जाता है। लोग एक दूसरे को अबीर गुलाल और रंग लगाकर और गले मिलकर इस त्यौहार को बड़े ही प्रेम से मनाते है। वहीं कई लोग शरारत में पक्के रंगों का भी इस्तेमाल करते है जिसे साफ करने में लोगो के पसीने छूट जाते है।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

पूरे देश में होली का त्यौहार खूब जोर शोर से मनाया जाता है। लोग एक दूसरे को अबीर गुलाल और रंग लगाकर और गले मिलकर इस त्यौहार को बड़े ही प्रेम से मनाते है। वहीं कई लोग शरारत में पक्के रंगों का भी इस्तेमाल करते है जिसे साफ करने में लोगो के पसीने छूट जाते है।

पढ़ें :- Axar Patel DC New Captain: आईपीएल 2025 से पहले दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान बनें अक्षर पटेल

जिसकी वजह से कई दिनों तक यह जिद्दी रंगों से पूता हुआ चेहरा लेकर इधर उधर जाना पड़ता है। आज हम आपको इन जिद्दी रंगों को छुड़ाने के कुछ टिप्स बताने जा रहे है जिससे आपको काफी हद तक आसानी रहेगी। तो चलिए जानते है टिप्स।

पुराने समय से ही घरों में होली खेलने के बाद उबटन लगाया जाता था। ऐसा करने से काफी हद तक रंग हल्का पड़ जाता है। बदलते समय के साथ साथ अब बहुत कम ही लोग उबटन लगाते है। आप चेहरे और शरीर पर लगे जिद्दी रंग को छुड़ाने के लिए उबटन का इस्तेमाल कर सकते है।

इसके लिए आप दो चम्मच गेंहू का आटा में नारियल का सरसों का एक चम्मच तेल मिला लें। आप इसमें हल्दी भी मिक्स कर सकते है। आप उबटन में पानी की जगह दूध भी मिक्स कर सकते है। फिर इन सभी चीजों को अच्छी तरह से मिक्स करके चेहरे, हाथ पैर और गर्दन पर हल्के हाथों से मलते हुए रंग को छुड़ा लें।

इसके अलावा बेसन का भी उबटन तैयार कर सकते है। इसके लिए तीन से चार चम्मच बेसन में एक चुटकी हल्दी और दूध मिक्स करके पेस्ट तैयार कर लें। फिर इसे चेहरे और जहां का रंग छुड़ाना हो वहां लगा लें। हल्के हाथों से स्क्रब करें। ऐसा करने से रंग साफ हो जाएगा। बेहतर रिजल्ट के लिए आप उबटन लगाने के बाद एलोवेरा जेल लगाकर हल्के हाथों से रगड़े फिर हल्के गुनगुने पानी से नहा लें। ऐसा करने से स्किन पर लगा पक्का रंग साफ हो जाएगा। साथ ही रंगों की वजह से स्किन में होने वाली जलन भी नही होगी।

पढ़ें :- 14 March ka Itihas: ये हैं आज के दिन की प्रमुख ऐतिहासिक घटनाएं

इसके अलावा आप रंग को छुड़ाने के लिए नारियल के तेल का इस्तेमाल कर सकते है। इसके लिए कॉटन बॉल को नारियल तेल में अच्छी तरह से डूबो लें। फिर इस कॉटन बॉल को चेहरे पर सर्कुलर मोशन में घूमाते हुए रंग साफ करने की कोशिश करें।

ऐसा आपको तीन से चार बार करना होगा। जहां भी रंग लगा है वहां पर इस कॉटन बॉल का इस्तेमाल करना है। अगर इसके बाद भी चेहरे पर हल्का फुल्का रंग लगा हुआ है तो मेकअप रिमूवर का इस्तेमाल करें। इससे पक्के से पक्का रंग साफ हो जाएगा।

इसके अलावा आप बेसन और दही का इस्तेमाल कर सकती है। इसके लिए आपको एक कटोरी में चार से पांच चम्मच बेसनमें दो से तीन चम्मच दही मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें। फिर इसे चेहरे, हाथ और पैरों पर सर्कुलर मोशन में स्किन में लगाते हुए मालिश करें। पांच मिनट तक लगा रहने दे. जब यह हल्का सूख जाए तो एक कॉटन में गुलाब जल लगाकर इससे चेहरे और अन्य हिस्सों पर जहां बेसन और दही का पेस्ट लगा है साफ करें। या आप इसे पानी से भी साफ कर सकती है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...