1. हिन्दी समाचार
  2. जॉब्स
  3. HPSCB Recruitment: हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक लिमिटेड ने निकाली बम्पर भर्ती, कैंडिडेट्स ऐसे करें अप्लाई

HPSCB Recruitment: हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक लिमिटेड ने निकाली बम्पर भर्ती, कैंडिडेट्स ऐसे करें अप्लाई

हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक लिमिटेड (HPSCB) ने जूनियर क्लर्क की वेकेंसी निकाली है. नोटिफिकेशन के मुताबिक, इस सहकारी बैंक में जूनियर क्लर्क की 232 वैकेंसी है. इसके लिए आवेदन की आखिरी दिनांक 31 मार्च है. आवेदन प्रक्रिया 6 मार्च को शुरू हुई थी.

By आराधना शर्मा 
Updated Date

HPSCB Recruitment: हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक लिमिटेड (HPSCB) ने जूनियर क्लर्क की वेकेंसी निकाली है. नोटिफिकेशन के मुताबिक, इस सहकारी बैंक में जूनियर क्लर्क की 232 वैकेंसी है. इसके लिए आवेदन की आखिरी दिनांक 31 मार्च है. आवेदन प्रक्रिया 6 मार्च को शुरू हुई थी.

पढ़ें :- यूपी पुलिस को मिले 4,543 नए दरोगा, CM योगी ने बांटे नियुक्ति पत्र

इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आधिकारिक वेबसाइट ibpsonline.ibps.in/hpscblfeb24/ पर जाकर करना है. जबकि अधिक जानकारी के लिए https://hpscb.com वेबसााइट पर विजिट करें. नोटिफिकेशन के मुताबिक, जूनियर क्लर्क की भर्ती आईबीपीएस मुंबई के जरिए रेगुलरद बेसिस पर होगी.

महत्वपूर्ण तिथियां

  • आवेदन करने की आरभिंक दिनांक- 6 मार्च 2024
  • आवेदन करने की आखिरी दिनांक- 31 मार्च 2024

शैक्षणिक योग्यता

जूनियर क्लर्क पद पर भर्ती होने के लिए कैंडिडेट्स को मान्यता प्राप्त बोर्ड से कम से 12वीं पास होने के साथ कम 50 फीसदी मार्क्स से ग्रेजुएट होना चाहिए.

आवेदन शुल्क

हिमाचल प्रदेश के जनरल/ओबीसी- 1000 रुपये
हिमाचल प्रदेश के इडब्लूएस/एससी/एसटी IRDP/ BPL/अंत्योदय, महिला- 800 रुपये

चयन प्रक्रिया

जूनियर क्लर्क के पद पर भर्ती प्रक्रिया के लिए दो फेज के एग्जाम होंगे. फेज-1 (ऑनलाइन प्रीलिम्स ) और फेज-2 यानी ऑनलाइन मेन एग्जाम. फेज-1 परीक्षा 100 नंबर की होगी. इसमें 100 प्रश्न पूछे जाएंगे. परीक्षा 60 मिनट की होगी. परीक्षा में रीजनिंग, न्यूमेरिकल एबिलिटी, इंग्लिश, जनरल अवेयरनेस से प्रश्न पूछे जाएंगे.

पढ़ें :- क्या UGC के नए नियमों पर सरकार लेगी यू-टर्न? केंद्र ने सुप्रीम कोर्ट में दिया बड़ा अपडेट

फेज-2 परीक्षा 100 नंबर की होगी. इमसें 200 प्रश्न पूछे जाएंगे. परीक्षा दो घंटे की होगी. इसमें पूछे जाने वाले प्रश्न रीजनिंग, न्यूमेरिकल एबिलिटी, इंग्लिश एवं जनरल अवेयरनेस से संबंधित होंगे.

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...