1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Call Mechanic : सरकारी वेबसाइट से घर बैठे बुलाएं मैकेनिक, 299 रुपये में AC, 198 में होगी RO की रिपेयरिंग

Call Mechanic : सरकारी वेबसाइट से घर बैठे बुलाएं मैकेनिक, 299 रुपये में AC, 198 में होगी RO की रिपेयरिंग

Sewamitra Service : गर्मियों का मौसम आते ही लोगों को एसी सर्विस‍िंग, एसी का रिपेयर जैसे काम पड़ जाते हैं। वॉशिंग मशीन ठीक करानी पड़ती है या फ‍िर अन्‍य होम अप्‍लायंसेज। इस मौमस में पानी खूब पिया जाता है, इसलिए आरओ रिपेयर कराने की नौबत भी आ जाती है। ऐसी तमाम जरूरतों के लिए हमें अक्‍सर घर से बाहर निकलकर दुकानदारों के साथ मोल भाव करना होता है।

By santosh singh 
Updated Date

Sewamitra Service : गर्मियों का मौसम आते ही लोगों को एसी सर्विस‍िंग, एसी का रिपेयर जैसे काम पड़ जाते हैं। वॉशिंग मशीन ठीक करानी पड़ती है या फ‍िर अन्‍य होम अप्‍लायंसेज। इस मौमस में पानी खूब पिया जाता है, इसलिए आरओ रिपेयर कराने की नौबत भी आ जाती है। ऐसी तमाम जरूरतों के लिए हमें अक्‍सर घर से बाहर निकलकर दुकानदारों के साथ मोल भाव करना होता है। तकनीक ने इस किचकिच को काफी हद तक खत्‍म कर दिया है। आज हम आपको एक ऐसी सरकारी वेबसाइट के बारे में बताने वाले हैं, जिस पर घर बैठे आप एसी सर्विस, आरओ रिपेयर या होम अप्‍लायंसेज को ठीक कराने के लिए मैकेनिक बुला सकते हैं।

पढ़ें :- UP के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! दशकों की सेवा के बाद नियमितीकरण का आदेश, बकाया वेतन और पेंशन लाभ भी मिलेंगे

यूपी सरकार ने बनाई वेबसाइट

यूपी सरकार की सेवा मित्र नाम से वेबसाइट पर ऐसी सहूलियतें मिल जाती है। https://sewamitra.up.gov.in/Default.aspx पर क्लिक करते ही आप वेबसाइट के होम पेज पर पहुंच जाएंगे। यूपी सरकार की ओर से प्रदेशभर के तमाम जिलों में लोगों को ऑनलाइन मेंटनेंस सर्विस मुहैया कराई जा रही है। घर से लेकर ऑफ‍िस से जुड़े काम के लिए इस वेबसाइट से मैकेनिक बुक किए जा सकते हैं। कई सारी कैटिगरी इसमें हैं जैसे-अप्‍लायंस रिपेयर, इलेक्‍ट्रीशियन, एसी रिपेयर, आरओ रिपेयर, डॉक्‍टर ऑन कॉल, नर्सिंग सर्विस, मैनपावर सर्विस, पेस्‍ट कंट्रोल, प्‍लंबर आदि। हमने कुछ चुनिंदा कैटिगरी जैसे एसी सर्विस, आरओ रिपेयर आदि को चेक करके देखा।

सेवा मित्र वेबसाइट का यूजर इंटरफेस काफी साफ-सुथरा है। इससे किसी भी व्‍यक्ति को इसे समझना आसान हो जाता है। इस वेबसाइट में यूपी के तमाम जिलों के लोगों को सर्विस दी जा रही है। सरकार का दावा है कि यह वेबसाइट नागरिकों और लोकल सर्विस प्रोफेशनल्‍स के बीच एक ब्रिज का काम करती है। चाहे शहर हो या गांव लोगों को अपने रोजमर्रा के मेंटनेंस के कामों के लिए यहां से बुकिंग कराने का विकल्‍प दिया जा रहा है। जैसाकि हमने कहा, वेबसाइट का यूजर इंटरफेस साफ सुथरा है। आपकी जो भी जरूरत है उसे कै‍टिगरी में जाकर सिलेक्‍ट करें, फ‍िर डिस्ट्रिक्‍ट चुनें और अपने मोबाइल नंबर की मदद से मैकेनिक बुक करा लें।

पढ़ें :- Deepotsav 2026 : सरयू के कनक कछार’ पर उतरा त्रेता का उल्लास, मुख्यमंत्री योगी  के नेतृत्व में  10वीं बार रामनगरी में जले आस्था और आत्मीयता के दीप

अलग-अलग तरह की सर्विस

अलग-अलग तरह की सर्विस

हमने गौतमबुद्ध नगर यानी नोएडा की लोकेशन के साथ एसी सर्विस एंड रिपेयर कैटिगरी का चुनाव किया। हमें सर्विसिंग के लिए अलग-अलग विकल्‍प मिले। जैसे- एसी सर्विस लाइट, जिसका खर्चा 399 रुपये से शुरू बताया गया। एंटी रस्‍ट डीप क्‍लीन सर्विस का खर्च 499 रुपये से शुरू है। एसी रिपेयर का खर्च 299 रुपये से, गैस फ‍िलिंग का 1999 रुपये से शुरू होता है। एसी इंस्‍टॉलेशन 399 रुपये से और सालाना मेंटनेंस कॉन्‍टैक्‍ट 799 रुपये से शुरू हो जाता है। हमने एसी रिपेयर पर क्लिक किया। उसके बाद तमाम सर्विस प्रोवाइडर्स की डिटेल आ गई। आप जिस सर्विस प्रोवाइडर को बुक करना चाहते हैं, मोबाइल नंबर डालकर बुकिंग करा सकते हैं। इसी तरह से आरओ रिपेयर जोकि 198 रुपये से शुरू है, उसे भी बुक कराया जा सकता है।

मिनटों में हो जाएगी बुकिंग

मिनटों में हो जाएगी बुकिंग

इस वेबसाइट की मदद से आप मिनटों में मैकेनिक बुक करा पाएंगे। आपको जो सर्विस लेनी है, उस पर क्लिक करने के बाद सर्विस प्रोवाइडर का चुनाव करें। हमने यही किया। मोबाइल नंबर डाला और फोन पर आए ओटीपी से अड्रेस वाले ऑप्‍शन में पहुंच गए। अड्रेस डालने के बाद बुकिंग लगभग कन्‍फर्म हाे जाती है। हमने बुकिंग कन्‍फर्म नहीं की, क्‍योंकि हम वेबसाइट को एक्‍सपीरियंस कर रहे थे।

पढ़ें :- पीएम मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामना, कहा- प्रकाश का ये पर्व अंधकार के खिलाफ हमारे संकल्प का परिचय है
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...