1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. ICC T20I Rankings : कप्तान सूर्या और संजू सैमसन को बिना खेले रैंकिंग में लगाई छलांग, भारतीयों का जलवा बरकरार

ICC T20I Rankings : कप्तान सूर्या और संजू सैमसन को बिना खेले रैंकिंग में लगाई छलांग, भारतीयों का जलवा बरकरार

ICC Men's T20I Rankings : आईसीसी ने मेंस क्रिकेट की नई टी20आई रैंकिंग्स जारी की है। जिसमें न्यूज़ीलैंड और साउथ अफ्रीका के बीच टी20आई सीरीज के नतीजों का असर देखने को मिला है। पांच मैचों की इस सीरीज़ के शुरुआती चार मैचों के बाद, दोनों ही टीमों के कई खिलाड़ियों की रैंकिंग में सुधार हुआ है। इस बीच, भारतीय कप्तान कप्तान सूर्य कुमार यादव और स्टार बल्लेबाज संजू सैमसन की रैंकिंग में भी सुधार हुआ है। जिन्होंने टी20 वर्ल्ड कप फाइनल के बाद कोई मैच नहीं खेला।

By Abhimanyu 
Updated Date

ICC Men’s T20I Rankings : आईसीसी ने मेंस क्रिकेट की नई टी20आई रैंकिंग्स जारी की है। जिसमें न्यूज़ीलैंड और साउथ अफ्रीका के बीच टी20आई सीरीज के नतीजों का असर देखने को मिला है। पांच मैचों की इस सीरीज़ के शुरुआती चार मैचों के बाद, दोनों ही टीमों के कई खिलाड़ियों की रैंकिंग में सुधार हुआ है। इस बीच, भारतीय कप्तान कप्तान सूर्य कुमार यादव और स्टार बल्लेबाज संजू सैमसन की रैंकिंग में भी सुधार हुआ है। जिन्होंने टी20 वर्ल्ड कप फाइनल के बाद कोई मैच नहीं खेला।

पढ़ें :- IPL 2026 से पहले प्रैक्टिस मैच में जीशान ने ईशान किसन को दिखाया बाहर का रास्ता, VIDEO वायरल

ताजा आईसीसी टी20आई रैंकिंग में भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ही पहले नंबर की कुर्सी पर काबिज हैं। उनकी रेटिंग 875 की चल रही है। ईशान किशन 871 की रेटिंग के साथ दूसरे नंबर की कुर्सी पर जमे हुए हैं। पाकिस्तान के साहिबजादा फरहान तीसरे, इंग्लैंड के फिल साल्ट चौथे, श्रीलंका के पथुम निसंका पांचवें और भारत के तिलक वर्मा 742 की रेटिंग के साथ नंबर 6 पर बने हुए हैं। हालांकि, भारतीय कप्तान सूर्य कुमार यादव दो पायदान की छलांग लगाकर सातवें नंबर पर पहुंच गए हैं। जबकि संजू सैमसन 637 रेटिंग के साथ एक पायदान आगे चढ़कर 20 नंबर पर पहुंच गए हैं।

न्यूजीलैंड के अनुभवी तेज़ गेंदबाज़ लॉकी फ़र्ग्यूसन ICC की ताज़ा रैंकिंग में 12 पायदान ऊपर चढ़कर T20I गेंदबाज़ों की सूची में संयुक्त रूप से 39वें स्थान पर पहुंच गए। बेन सियर्स 20 स्थान ऊपर चढ़कर 59वें स्थान पर, काइल जैमीसन पांच स्थान ऊपर चढ़कर 76वें स्थान पर और ज़ैकरी फ़ोल्क्स आठ स्थान ऊपर चढ़कर 81वें स्थान पर पहुंच चुके हैं। तीनों गेंदबाजों को पूरी सीरीज़ में उनके शानदार प्रदर्शन का इनाम मिला है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...