बालों को हेल्दी और मजबूत बनाने के लिए तेल लगाना बेहद जरुरी होता है। तेल बालों को पोषण पहुंचाने में मदद करते है। अधिकतर लोग नारियल तेल बालों में लगाना पसंद करते है। नारियल का तेल बालों के लिए फायदेमंद भी होता है।

नारियल तेल में लॉरिक एसिड और एंटी-बैक्टीरियल के गुण पाए जाते हैं जो कि बालों को लंबा बनाने में मदद करते है। क्या आप जानते है नारियल तेल में करी पत्ता मिलाकर लगाने से बालों की ग्रोथ बहुत तेजी से बढ़ती है। बाल घने और लंबे होते है।
करी पत्ता सेहत के साथ-साथ बालों के विकास के लिए भी बेहद जरूरी होता है। करी पत्ता को नारियल तेल में लगाने से बालों का झड़ना बंद होता है जिससे बाल घने और लंबे होते हैं। नारियल तेल में फैटी एसिड, एंटी बैक्टीरियल और लोरिक एसिड पाया जाता है जो कि बालों को हाइड्रेट करता है जिससे बालों की ड्राईनेस कम होती है। नारियल तेल लगाने से बाल मुलायम रहते हैं।
नारियल तेल लगाने से स्कैल्प में फंगल और बैक्टीरियल इंफेक्शन का खतरा कम होता है। नारियल तेल को हल्का गुनगुना कर लें। इस तेल में करी पत्ता को डाल दें। जब तेल ठंडा हो जाए तो इसे बालों में लगाकर अच्छे से मालिश करें। बालों की मालिश करने के लिए माइल्ड शैंपू से हेयर वॉश कर लें। हफ्ते में 2 बार करी पत्ता और नारियल तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं।