1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. पूर्व गवर्नर सच बोलें तो उनके घर CBI भेज दो-ये है मदर ऑफ डेमोक्रेसी? राहुल गांधी का सरकार पर निशाना

पूर्व गवर्नर सच बोलें तो उनके घर CBI भेज दो-ये है मदर ऑफ डेमोक्रेसी? राहुल गांधी का सरकार पर निशाना

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर निशाना साधा है। इस बार उन्होंने पूर्व गर्वनर सत्यपाल मलिक के घर पर हुई छापेमारी पर सवाल उठाते हुए घेरा है। उन्होंने कहा कि, पूर्व गवर्नर सच बोलें, तो उनके घर CBI भेज दो - ये है मदर ऑफ डेमोक्रेसी?

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर निशाना साधा है। इस बार उन्होंने पूर्व गर्वनर सत्यपाल मलिक के घर पर हुई छापेमारी पर सवाल उठाते हुए घेरा है। उन्होंने कहा कि, पूर्व गवर्नर सच बोलें, तो उनके घर CBI भेज दो – ये है मदर ऑफ डेमोक्रेसी?

पढ़ें :- जल जीवन मिशन में भ्रष्टाचार उजागर, बाराबंकी में 294 परियोजनाओ की प्रगति रिपोर्ट मिली फर्जी

राहुल गांधी ने एक्स पर लिखा कि, किसान MSP मांगें, तो उन्हें गोली मारो-ये है मदर ऑफ डेमोक्रेसी? जवान नियुक्ति मांगें, तो उनकी बातें तक सुनने से इनकार कर दो-ये है मदर ऑफ डेमोक्रेसी? पूर्व गवर्नर सच बोलें, तो उनके घर CBI भेज दो-ये है मदर ऑफ डेमोक्रेसी?

इसके साथ ही कहा कि, सबसे प्रमुख विपक्षी दल का बैंक अकाउंट फ्रिज़ कर दो-ये है मदर ऑफ डेमोक्रेसी? धारा 144, इंटरनेट बैन, नुकीली तारें, आंसू गैस के गोले-ये है मदर ऑफ डेमोक्रेसी? मीडिया हो या सोशल मीडिया, सच की हर आवाज़ को दबा देना-ये है मदर ऑफ डेमोक्रेसी? मोदी जी, जनता जानती है कि आपने लोकतंत्र की हत्या की है और जनता जवाब देगी!

बता दें कि, जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक के​ ठिकानों पर सीबीआई छापेमारी कर रही है। पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक के दिल्ली स्थित घर पर सीबीआई ने छापेमारी की है। कहा जा रहा है कि, हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट मामले में सीबीआई ने छापेमारी की है।

 

पढ़ें :- बिल गेट्स ने माना जेफरी एपस्टीन के साथ संपर्क रखना उनकी गलती थी, कबूल किया शादी के बाद भी उन्होंने तीन महिलाओं से बनाए थे संबंध

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...