1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. आज अगर प्रधानमंत्री संसद में आते हैं तो मैं उन्हें एक किताब भेंट करूंगा…पूर्व आर्मी चीफ की किताब लेकर संसद पहुंचे राहुल गांधी बोले

आज अगर प्रधानमंत्री संसद में आते हैं तो मैं उन्हें एक किताब भेंट करूंगा…पूर्व आर्मी चीफ की किताब लेकर संसद पहुंचे राहुल गांधी बोले

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पूर्व आर्मी चीफ नरवणे की किताब लेकर बुधवार संसद पहुंचे। इस दौरान उन्होंने सोशल मीडिया से बातचीत करते हुए मोदी सरकार पर निशाना साधा। इसके साथ ही सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, आज अगर प्रधानमंत्री संसद में आते हैं, तो मैं उन्हें एक किताब भेंट करूंगा। यह किताब किसी विपक्षी नेता की नहीं है। यह किताब किसी विदेशी लेखक की नहीं है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पूर्व आर्मी चीफ नरवणे की किताब लेकर बुधवार संसद पहुंचे। इस दौरान उन्होंने सोशल मीडिया से बातचीत करते हुए मोदी सरकार पर निशाना साधा। इसके साथ ही सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, आज अगर प्रधानमंत्री संसद में आते हैं, तो मैं उन्हें एक किताब भेंट करूंगा। यह किताब किसी विपक्षी नेता की नहीं है। यह किताब किसी विदेशी लेखक की नहीं है। यह किताब है देश के पूर्व सेना प्रमुख जनरल नरवणे की और हैरानी की बात यह है कि यह किताब कैबिनेट मंत्रियों के हिसाब से मौजूद ही नहीं है।

पढ़ें :- Video : मकर द्वार पर प्रदर्शनकारी कांग्रेस सांसदों को देख केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू, बोले- देखो ये कारगिल की जंग जीत कर आए हैं, तो राहुल गांधी का पलटवार 'मेरे गद्दार दोस्त...'

उन्होंने आगे कहा, इस किताब में साफ़ लिखा है कि जब चीनी सेना हमारी सीमा में घुस आई थी, ऐसी नाज़ुक घड़ी में सेना प्रमुख को इंतजार करवाया। और जब निर्णय लेने का वक़्त आया, तो प्रधानमंत्री ने बस इतना कहा- “जो आपको उचित लगे, वो कीजिए।” यानी देश की सुरक्षा के सबसे गंभीर संकट में, मोदी जी ने राजनीतिक ज़िम्मेदारी से हाथ खड़े कर लिए।

राहुल गांधी ने आगे लिखा, जनरल नरवणे खुद लिखते हैं कि उस समय उन्हें महसूस हुआ कि राजनीतिक नेतृत्व ने सेना को अकेला छोड़ दिया। यही वह सच्चाई है जिसे बोलने से मुझे संसद में रोका जा रहा है। देश सवाल पूछ रहा है और सरकार जवाब देने से भाग रही है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...