मेटाबॉलिज्म शरीर की वह प्रक्रिया है, जिसमें भोजन का परिवर्तन ऊर्जा में होता है। यदि मेटाबॉलिज्म में किसी भी प्रकार की समस्या उत्पन्न होती है, तो व्यक्ति को पेट में गड़बड़ी का सामना करना पड़ता है।
मेटाबॉलिज्म शरीर की वह प्रक्रिया है, जिसमें भोजन का परिवर्तन ऊर्जा में होता है। यदि मेटाबॉलिज्म में किसी भी प्रकार की समस्या उत्पन्न होती है, तो व्यक्ति को पेट में गड़बड़ी का सामना करना पड़ता है।
कई बार सुनने को मिलता है कि वह व्यक्ति स्लो मेटाबॉलिज्म का सामना कर रहा है या फिर उसका मेटाबोलिक रेट (BMR) स्लो है। इस स्थिति में व्यक्ति को भूख नहीं लगती है, क्योंकि उनका खाना सही से पचता नहीं है और कब्ज की शिकायत होती है। खराब या स्लो मेटाबॉलिज्म कई समस्याओं को बढ़ावा देता है, जैसे त्वचा की समस्याएं, डायबिटीज, पीठ पर दाने, इत्यादि। कुछ मामलों में खराब मेटाबॉलिज्म के कारण हार्ट से संबंधित दिक्कतें भी होने लगती है।
शरीर में ते मेटाबॉलिज्म काफी बेहतर होता है, लेकिन काफी लोगो का मेटाबॉलिज्म धीमा भी हो जाता है। मेटाबॉलिज्म तेज या धीमा होने के पीछे कुछ आदतें जिम्मेदार होती है। आज इस लेख के माध्यम से हम आपको उन कारणों को बताने जा रहे है जिससे मेटाबॉलिज्म धीमा हो जाता है साथ ही जानते है इसे बूस्ट करने का तरीका।
कई बार वजन घटाने के लिए लोग कैलोरी इनटेक काफी कम कर देते है,लेकिन ऐसा करना गलत है। एक स्टडी के अनुसार अगर आप डेली एक हजार कैलोरी से कम लेते हैतो शरीर भुखमरी मोड में चला जाता है। ऐसे में एनर्जी बचाने के लिए हमारे शरीर मेटाबॉलिज्म रेट को कम कर देती है।
जिससे कैलोरी बर्न होने का प्रोसेस धीमा हो जाता है। मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करने के लिए प्रोटीन बहुत जरुरी होता है। प्रोटीन का थर्मिक इफेक्ट सबसे अधिक होता है जिसे पचाने के लिए शरीर को अधिक एनर्जीखर्च करनी पड़ती है। प्रोटीन की कमी से मेटाबॉलिज्म बीस से तीस पर्सेंट तक धीमा हो सकता है।
डिहाइड्रेशन मेटाबॉलिक रेट को कम कर सकता है। इसका मतलब है पानी की कमी से एनर्जी इस्तेमाल करने की शरीर की क्षमता प्रभावित होती है, जिससे थकान और सुस्ती बढती है। इसके अलावा अधिक स्ट्रेस लेने से भी मेटाबॉलिज्म स्लो हो जाता है। अगर आप काम की व्यस्तता में खाना समय पर नहीं खाते तो भी मेटाबॉलिज्म प्रभावित होता है। वहीं अधिक चीनी और अल्ट्रा प्रोसेस्ड फूड जैसे चिप्स, सोडा खाने से मेटाबॉलिज्म स्लो हो सकता है।
मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करने के उपाय
अगर आप अपने मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करना चाहते है तो इसका सबसे अच्छा तरीका प्रोटीन है। एक स्टडी के अनुसार एक स्टडी के अनुसार हर भोजन में प्रोटीन शामिल करें। प्रोटीन न केवल मेटाबॉलिक रेट बढ़ाता है, बल्कि मांसपेशियों को मजबूत करता है। वहीं हफ्ते में कम से कम दो से तीन दिन स्ट्रेंथ ट्रेनिंग करें। इससे भी मेटाब़ॉलिज्म बूस्ट होता है।इसके अलावा टाइम पर खाना और नाश्ता जरुर करें। साथ ही खूब पानी पीने से भी मेटाबॉलिज्म तेज होता है।