1. हिन्दी समाचार
  2. सेहत
  3. फेस्टिवल सीजन में लगातार खा रहे हैं पूड़ी पनीर और पकवान, तो फिट रहने के लिए शरीर को ऐसे करें डिटॉक्स

फेस्टिवल सीजन में लगातार खा रहे हैं पूड़ी पनीर और पकवान, तो फिट रहने के लिए शरीर को ऐसे करें डिटॉक्स

फेस्टिवल सीजन में लगातार तला भुना मसालेदार खा रहे है खाना तो शरीर को डिटॉक्स करने की जरुरत होती है। क्योंकि धनतेरस से लेकर भाई दूज तक लगातार त्यौहार पड़ते है और इस मौके पर घरों में तरह तरह के पकवान बनाये जाते है।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

These Drinks Detoxify the Body: फेस्टिवल सीजन में लगातार तला भुना मसालेदार खा रहे है खाना तो शरीर को डिटॉक्स करने की जरुरत होती है। क्योंकि धनतेरस से लेकर भाई दूज तक लगातार त्यौहार पड़ते है और इस मौके पर घरों में तरह तरह के पकवान बनाये जाते है। जिसे खाते खाते पेट से संबंधित दिक्कतें हो सकती है। त्यौहार में उल्टा सीधा खाने के बाद शरीर को डिटॉक्स करने की जरुरत होती है। आज हम आपको कुछ ऐसी ड्रिंक्स बताने जा रहे हैं जिसे पीकर आप अपने शरीर को डिटॉक्स कर सकती है।

पढ़ें :- दिल्ली-एनसीआर वायु प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, कहा- इसकी मुख्य वजह गाड़ियां,यहां के लोग हर दिन पी रहे हैं 30 सिगरेट

सबसे बेहतरीन तुलसी है। तुलसी की चाय पीने से शरीर को नेचुरली डिटॉक्स करने में हेल्प करती है। इसमें नेचुरली केमिकल होते है जो मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करने और पाचन को बेहतर करने में हेल्प करता है।

तुलसी की चाय बनाने के लिए एक गिलास पानी को उबाल लें। अब इसमें 10 से 12 पुदीने की पत्तियाों को डाल कर अच्छी तरह उबालें। जब ये पानी हल्का ठंडा हो जाए तो इसे छान कर इसमें शहद की कुछ बूंदे डालकर पी सकते है। आप चाहे तो बिना शहद डाले भी इसे पी सकते है।

शरीर को डिटॉक्स (Detox) करने के लिए हल्के गर्म पानी में नींबू डालकर पी सकते है। नींबू शरीर से जहरीले पदार्थों को निकालने में हेल्प करता है। मेटाबॉलिज्म को बढ़ाने में भी हेल्प करता है। साथ ही पाचन और एसिडिटी की दिक्कत को भी दूर करता है।

आप शरीर को डिटॉक्स (Detox)  करने के लिए खीरे के रस का भी इस्तेमाल कर सकते है। खीरे के रस में एंटीऑक्सीडेंट होता है जो मेटाबॉलिज्म को बढ़ावा देता है।साथ ही शरीर में मौजूद जहरीले पदार्थों को बाहर निकाल फेंकने में हेल्प करता है।

पढ़ें :- नदी की सफाई करने वाले बिट्टू तबाही को हुआ गंभीर स्किन इंफेक्शन, जहरीले पानी में काम करने के खतरे उजागर

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...