1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. बारिश के मौसम में हो रही है कब्ज की परेशानी तो रोटी बनाने से पहले आटे में मिला लें ये चीजें

बारिश के मौसम में हो रही है कब्ज की परेशानी तो रोटी बनाने से पहले आटे में मिला लें ये चीजें

बारिश के मौसम में पाचन स्लो हो जाता है। खाना देर से पचता है। जिसकी वजह से कब्ज की दिक्कत होने लगती है। पेट साफ न होने का मतलब पूरा दिन किसी भी काम में मन न लगा और नही कुछ अच्छा लगता है। क्या आप जानते हैं अगर रोटी बनाने वाले आटे में कुछ चीजों को मिलाकर खाया जाय तो आपको इन मुश्किलों से छुटकारा मिलता है।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

बारिश के मौसम में पाचन स्लो हो जाता है। खाना देर से पचता है। जिसकी वजह से कब्ज की दिक्कत होने लगती है। पेट साफ न होने का मतलब पूरा दिन किसी भी काम में मन न लगा और नही कुछ अच्छा लगता है। क्या आप जानते हैं अगर रोटी बनाने वाले आटे में कुछ चीजों को मिलाकर खाया जाय तो आपको इन मुश्किलों से छुटकारा मिलता है। अगर आटे को गूंथते समय इसमें थोड़ी सी अजवाइन और ओट्स मिला दें तो पेट की कई दिक्कतों में आराम मिलेगी। गैस, एसिडिटी से छुटकारा मिलता है।

पढ़ें :- Vishwakarma Jayanti : सीएम योगी, बोले-सृष्टि के शिल्पी भगवान विश्वकर्मा, नए भारत के शिल्पी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

रोटी बनाने से पहले अगर आटे में थोड़ी सी अजवाइन मिला दें। तो कब्ज में आराम मिलती है। पाचन बेहतर होता है और पेट की कई दिक्कतें जैसे गैस और एसिडिटी में आराम मिलता है। अजवाइन में एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटीबैक्टीरियल और एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं जो आंतों को हेल्दी बनाने में मदद करते हैं। अजवाइन वाले आटे की रोटी खाने से कब्ज से छुटकारा मिल सकता है। अजवाइन वाली रोटी डाइजेशन को भी बेहतर बनाती हैं।

इसके लिए 1 कप आटे में करीब 2 चम्मच अजवाइन आपको मिक्स करनी है। अगर आपको अजवाइन के दाने मुंह में आते हुए पसंद नहीं हैं तो आप इसे हल्का रोस्ट करके बारीक पीस लें। फिर इसे आटा गूंथने के समय मिला लें। आप इसे पूरे आटे में भी मिक्स करके स्टोर कर सकते हैं।

इस आटे से रोटी, पराठा या चीला कुछ भी बनाकर खा सकते हैं।ब्ज की मुख्य वजन शरीर में फाइबर की कमी है। ऐसे में ओट्स से भरपूर फाइबर मिलता है। अगर कब्ज से परेशान रहते हैं तो आटे में ओट्स का आटा मिला लें। इससे पेट साफ रहेगा और शरीर को जरूरी पोषक तत्व भी आसानी से मिल जाएंगे। इस आटे की रोटी वजन घटाने में भी मदद करती है।

पढ़ें :- Uttarakhand News : हेमकुंड साहिब में हुई सीजन की पहली बर्फबारी, केदारनाथ घाटी में भारी बारिश और छाया घना कोहरा
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...