1. हिन्दी समाचार
  2. यात्रा
  3. गर्मियों में अगर आपका है घूमने का प्लान तो जम्मू कशमीर की इन जगहों पर जाना न भूले, देखिए खूबसूरत नजारा

गर्मियों में अगर आपका है घूमने का प्लान तो जम्मू कशमीर की इन जगहों पर जाना न भूले, देखिए खूबसूरत नजारा

भारत का स्वर्ग कहे जाने वाला जम्मू कशमीर अपने प्रकिर्तिक सौंदर्य के लिए पूरी दुनिया में जाना जाता है। चारो ओर बिछी बर्फ की सफ़ेद चादर, देवदर और ऊँचे पेड़ो से भरे घने जंगल सच में यहाँ आने वाले पर्यटकों को एक नई दुनिया का आभास कराते है। यहां पर न केवल भारत के बल्कि पूरे विश्व भर से लोग आते है।

By प्रिया सिंह 
Updated Date

भारत का स्वर्ग कहे जाने वाला जम्मू कशमीर अपने प्रकिर्तिक सौंदर्य के लिए पूरी दुनिया में जाना जाता है। चारो ओर बिछी बर्फ की सफ़ेद चादर, देवदर और ऊँचे पेड़ो से भरे घने जंगल सच में यहाँ आने वाले पर्यटकों को एक नई दुनिया का आभास कराते है। यहां पर न केवल भारत के बल्कि पूरे विश्व भर से लोग आते है।

पढ़ें :- Winter Vacation Tips : सर्दियों में स्वर्ग के नजारे दिखते है इन टूरिस्ट प्लेस में , नया रोमांच होता है

अगर आप गर्मियों की छुट्टी मनाने का प्लान कर रहें है तो कशमीर आप के लिए बेहद ही अच्छी जगह होगी। बता दें कि एशिया की सबसे बड़ी साफ पानी की झील वुलर झील कश्मीर में ही है।

 

तो चलिए आज हम आप को बताते है कश्मीर के खुबसुरत जगहों के बारे में

श्रीनगर

कशमीर में यह क्षेत्र बेहद ही खुबसुरत है यह झेलम नदी के तट पर स्थित है और जम्मू और कश्मीर की राजधानी है जिसे ‘धरती का स्वर्ग’ कहा जाता है सर्दियों के दिनों में देश विदेश से लाखो की संख्या में पर्यटक यहाँ अपनी छुट्टियाँ मानाने आते है। यहां पर धूमने के लिए कई पर्यटक स्थल हैं यहां पर  डल लेक पर्यटकों द्वारा सबसे पसंद किया जाने वाला स्थल है।

पहलगाम

पहलगाम बेहद ही खुबशुरत क्षेत्र है यह अपने केसर के खेतो के लिए काफी प्रसिद्ध है यहाँ केसर की खेती सबसे अधिक होती है। यहाँ घास के हरे भरे मैदान और चारो तरफ से ऊँचे ऊँचे पहाड़ आपको एक मनोरम दृश्य प्रधान करते है|

गुलमर्ग


जम्मू कशमीर का गुलमर्ग एक ऐसा शहर है जिसे पर्यटकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है। यहां न सिर्फ ठंडियों में बल्कि गर्मियों के मौसम में भी बर्फ पाया जाता है। यह पहाड़ियों, जंगलों और ऊँचे पेड़ो से घिरा हुआ समुद्री ताल से लगभग 2730 मीटर की ऊंचाई पर बसा एक मनोरम और आकर्षण से भरा पर्यटन स्थल है। यहां पर दूर-दूर से पर्यटक आते हैं।

लद्दाख


यह जम्मू कश्मीर का सबसे ऊँचा इलाका है लद्दाख भारत का सबसे ऊंचाई पर बसा एक केंद्र शासित प्रदेश है जिसकी राजधानी लेह है जो 3500 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है बाइकिंग के सौक रखने वाले सौकिनो के लिए लेह लद्दाख का ट्रिप उनके लिए एक बहुत बड़ी तम्मना होती है।

जम्मू

जम्मू में माता वैष्णों का निवास हैं। यहां पर लोग दूर-दूर से भक्त आते है माता के दर्शन मात्र यहां का सुन्दर नजारा सभी के मन को मोह लेगा। ऐसा कहा जाता है कि बिना माता के बुलावे के कोई भी भक्त वहां नही जाता।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...