1. हिन्दी समाचार
  2. सेहत
  3. Benefits of black sesame: पेट फूलने, गैस और सूजन से हैं परेशान तो काले तिल से मिलेगा आराम, पेट की चर्बी भी होगी कम

Benefits of black sesame: पेट फूलने, गैस और सूजन से हैं परेशान तो काले तिल से मिलेगा आराम, पेट की चर्बी भी होगी कम

खाने में टेस्टी काला तिल या ब्लैक सीड्स सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद होता है। खासतौर पर पाचन और पेट से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा दिलाने में मदद करता है। अगर किसी को पेट फूलने, सूजन और पेट में भारीपन की दिक्कत रहती है।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

Benefits of black sesame: खाने में टेस्टी काला तिल या ब्लैक सीड्स सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद होता है। खासतौर पर पाचन और पेट से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा दिलाने में मदद करता है। अगर किसी को पेट फूलने, सूजन और पेट में भारीपन की दिक्कत रहती है।

पढ़ें :- दिल्ली-एनसीआर वाले हो जाएं सावधान,एक्यूआई 400 पार, ब्लैक कार्बन ने भी बढ़ाई चिंता

ऐसे लोगो के लिए काला तिल फायदेमंद होता है। यह पेट की समस्याओं से छुटकारा दिलाकर पाचन तंत्र को दुरुस्त करने में मदद करता है। इतना ही नहीं मेटाबॉलिज्म को भी बूस्ट करता है। पेट पर जमा चर्बी को भी कम करता है।

काले तिल में घुलनशील और अघुलनशील दोनो प्रकार के फाइबर होते है जो पेट साफ करने में मदद करते है।
इसमें मौजूद हेल्दी फैट्स मेटाबॉलिज्म को तेज करते है और चर्बी को कम करता है।

अगर अक्सर पेट फूलने की दिक्कत से परेशान रहते है या गैस बनती है तो काला तिल का सेवन राहत दिलाने में मदद कर सकता है। इसके लिए सुबह खाली पेट एक छोटा चम्मच काला तिल को भुन लें और फिर चबा चबाकर खाएं।

इसके अलावा एक चम्मच तिल को रातभर भिगने के लिए रख दें फिर सुबह पी लें। आप एक चम्मच तिल में आधा चम्मच शहद मिलाकर भी खा सकते है।

पढ़ें :- साफ दिखने वाला पानी भी हो सकता है जहरीला, आंखों से नहीं दिखेंगे ये खतरनाक केमिकल

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...