1. हिन्दी समाचार
  2. सेहत
  3. Calcium Rich Foods:अगर दूध पीने में होती है दिक्कत तो, इन चीजों को खाकर शरीर में पूरी करें कैल्शियम की कमी

Calcium Rich Foods:अगर दूध पीने में होती है दिक्कत तो, इन चीजों को खाकर शरीर में पूरी करें कैल्शियम की कमी

कई लोगो को दूध पीने में बहुत दिक्कत होती है खासकर बच्चों को। दूध पीने के नाम से ही नाक मुंह बनाने लगते है। तो कुछ लोगो को दूध पीने से पेट की समस्याएं होने लगती हैं। ऐसे में आप कुछ ऐसी चीजें हैं जिनका सेवन करके या बच्चों की डाइट में शामिल करके कैल्शियम की कमी को पूरा कर सकती हैं।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

कई लोगो को दूध पीने में बहुत दिक्कत होती है खासकर बच्चों को। दूध पीने के नाम से ही नाक मुंह बनाने लगते है। तो कुछ लोगो को दूध पीने से पेट की समस्याएं होने लगती हैं। ऐसे में आप कुछ ऐसी चीजें हैं जिनका सेवन करके या बच्चों की डाइट में शामिल करके कैल्शियम की कमी को पूरा कर सकती हैं।

पढ़ें :- दिल्ली-एनसीआर वायु प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, कहा- इसकी मुख्य वजह गाड़ियां,यहां के लोग हर दिन पी रहे हैं 30 सिगरेट

सारडाइन मछली में कैल्शियम से भरपूर होती है साथ ही इसमें ओमेगा-3 फैटी एसिड और विटामिन डी अधिक मात्रा में पाया जाता है। अगर एक मीडियम साइस की सारडाइन फिश खाएंगे तो आपको डेली नीड का 35 फीसदी कैल्शियम हासिल होगा। सोयाबीन का प्रोडक्ट टोफू, कैल्शियम का एक रिच प्लांट बेस्ड सोर्स है।

टोफू कई अन्य पोषक तत्व भी पाए जाते हैं जिनमें प्रोटीन भी शामिल है। ये फूड आइटम दिखने में बिलकुल पनीर जैसा लगता है। इसे डेली डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए। बादाम न सिर्फ हेल्दी फैट्स से भरपूर होते हैं बल्कि इसमें कैल्शियम भी अच्छी मात्रा में पाया जाता है।

हालांकि, इनमें कैलोरी भी अधिक होती है और इनका सेवन एक सीमा में ही करना चाहिए। आप इसे डायरेक्ट और भिगोकर खा सकते हैं। केल एक हरी पत्तेदार सब्जी है जिसमें न सिर्फ कैलोरी कम पाई जाती है, बल्कि कैल्शियम भरपूर मिलता है। इसके अलावा संतरे का सेवन कर सकते हैं। इसमें विटामिन सी के अलावा कैल्शियम भी भरपूर मात्रा में पाया जाता है। अगर आपको दूध पीने में दिक्कत होती हैं तो आप अपने डाइट में इन चीजों को शामिल करके कैल्शियम की जरुरत को पूरा कर सकते हैं।

पढ़ें :- नदी की सफाई करने वाले बिट्टू तबाही को हुआ गंभीर स्किन इंफेक्शन, जहरीले पानी में काम करने के खतरे उजागर
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...