आम आदमी पार्टी के बड़े नेता का बयान सामने आया है। उन्होने भारतीय क्रिकेट टीम टी- 20 के कप्तान सूर्य कुमार यादव की औकाद पर सवाल उठाया है। उन्होने कहा कि अगर औकाद हो तो मैच से कमाया हुआ पैसा पहलगाम हमले में शहीद हुए लोगों को दान कर दे। उन्होने हाथ न मिला कर देश पर कोई एहसान नहीं कर दिया है। उन्होने कहा कि गृहमंत्री अमित शाह के बेटे आईसीसी के चेयर मैन है वह पाकिस्तान पर बैन लगा सकते थे।
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के बड़े नेता का बयान सामने आया है। उन्होने भारतीय क्रिकेट टीम टी- 20 के कप्तान सूर्य कुमार यादव की औकाद पर सवाल उठाया है। उन्होने कहा कि अगर औकाद हो तो मैच से कमाया हुआ पैसा पहलगाम हमले में शहीद हुए लोगों को दान कर दे। उन्होने हाथ न मिला कर देश पर कोई एहसान नहीं कर दिया है। उन्होने कहा कि गृहमंत्री अमित शाह के बेटे आईसीसी के चेयर मैन है वह पाकिस्तान पर बैन लगा सकते थे।
आम आदमी पार्टी के नेता सौरभ भारद्वाज ने कहा कि सूर्यकुमार यादव ने पाकिस्तानी खिलाड़ी से हाथ न मिलाकर देश के 140 करोड़ लोगों पर एहसान किया नहीं किया है। मुझे तो लगता है कि उन्होंने पैदा होकर ही भारत पर बड़ा एहसान कर दिया है। एशिया कप में भले ही पाकिस्तान के खिलाफ भारत ने सात विकेट से जीत हासिल की है। इस मैच का शुरू से ही आम आदमी पार्टी सहित कई पार्टीयों ने विरोध किया है। इंडिया के मैच जीतने के बाद आम आदमी पार्टी के नेता सौरभ भारद्वाज ने कप्तान सूर्यकुमार यादव आईसीसी और बीसीसीआई को चैलेंज दिया है। आप नेता ने प्रेस वर्ता करते हुए कहा कि आईसीसी और बीसीसीआई व सूर्यकुमार यादव अगर तुम्हारी औकात है तो तुम्हें चैलेंज करते हैं कि जो भी पैसा तुमने ब्रॉडकास्टिंग राइट से कमाया है, उस पैसे को 26 औरतों को दे दो। हम मान जाएंगे कि तुमने डेडिकेट कर दिया है।
दिल्ली की किसी भी Society और RWA में इस मैच का प्रसारण नहीं किया गया। दिल्ली के तमाम Club और Restaurants वालों ने अपने यहां यह मैच नहीं दिखाया।
भारतीय टीम की जीत के बाद भी कल दिल्लीवालों ने पटाखे नहीं चलाये और BJP की सरकार को एक बड़ा संदेश दिया है।
–@Saurabh_MLAgk pic.twitter.com/q06kvRjJgs
पढ़ें :- Women's T20 WC 2026 Full Schedule : आईसीसी विमेंस T20 वर्ल्ड कप 2026 के पूरे शेड्यूल का ऐलान, कुल 12 टीमें लेंगी हिस्सा
— AAP (@AamAadmiParty) September 15, 2025
विरोध के बाद भी मोदी सरकार ने कराया भारत-पाकिस्तान का मैच
आम आदमी पार्टी के नेता सौरीा भारद्वाज ने कहा कि तमाम विरोध के बाद भी केंद्र की मोदी सरकार ने भारत-पाकिस्तान का क्रिकेट मैच कराया। टिकट ख़रीदने के बाद भी तमाम भारतीय स्टेडियम में मैच देखने नहीं गए। इस मैच का बायकॉट कर लोगों ने केंद्र सरकार को संदेश दे दिया कि वह ग़लत कर रही है। इस मैच का शुरू से ही आप पार्टी सहित कई पाटियां विरोध कर रही थी। टीम इंडिया के मैच जीतने के बाद आम आदमी पार्टी के नेता सौरभ भारद्वाज ने कप्तान सूर्यकुमार यादव, आईसीसी और बीसीसीआई को ही चैलेंज कर दिया है। सौरभ ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा कि आइसीसी, बीसीसीआई और सूर्यकुमार यादव अगर तुम्हारी औकात है तो तुम्हें चैलेंज करते हैं कि जो भी पैसा तुमने ब्रॉडकास्टिंग राइट से कमाया है, उस पैसे को 26 औरतों को दे दो। इसके बाद हम मान जाएंगे कि तुमने डेडिकेट किया है।