1. हिन्दी समाचार
  2. सेहत
  3. शरीर को रखना है हेल्दी और निरोगी तो डेली सुबह उठकर बस कर लें ये छोटा सा काम

शरीर को रखना है हेल्दी और निरोगी तो डेली सुबह उठकर बस कर लें ये छोटा सा काम

बादाम में पोषक तत्वों का खजाना छिपा होता है। इसमें शरीर के लिए जरुरी पोषक तत्वों का भंडार होता है। बादाम में सबसे अधिक फाइबर,प्रोटीन,मौनोसैचुरेटेड फैट्स, मैग्नीशियम, कैल्शियम और विटामिन ई जैसे पोषक तत्व पाये जाते है। नियमित इसका सेवन करने से शरीर स्वस्थ्य और निरोगी रहता है।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

बादाम में पोषक तत्वों का खजाना छिपा होता है। इसमें शरीर के लिए जरुरी पोषक तत्वों का भंडार होता है। बादाम में सबसे अधिक फाइबर,प्रोटीन,मौनोसैचुरेटेड फैट्स, मैग्नीशियम, कैल्शियम और विटामिन ई जैसे पोषक तत्व पाये जाते है। नियमित इसका सेवन करने से शरीर स्वस्थ्य और निरोगी रहता है।

पढ़ें :- Sanjay Dutt Health Update : स्टेज 4 कैंसर का दर्द झेल चुके संजय दत्त फिर पहुंचे अस्पताल, फैंस हुए परेशान

शरीर को जरुरी पोषण मिलता है। आज हम आपको डेली सुबह खाली पेट बादाम खाने के फायदों के बारे में बताने जा रहे है। डेली सुबह खाली पेट बादाम खाने से वेट कम होता है। शरीर को ऊर्जा मिलती है। इसके अलावा खाली पेट भीगे हुए बादाम खाने से पाचन बेहतर होता है। पेट फूलने की समस्या दूर होती है।

अगर डेली सुबह खाली पेट चार से पांच भीगे हुए बादाम खाया जाय तो मेमोरी बेहतर होती है। मेंटल हेल्थ भी अच्छी रहती है। बादाम का सेवन दिल की सेहत के लिए भी अच्छा होता है। बादाम प्लांट प्रोटीन से भरपूर होते हैं और इनमें ट्रांस फैट नहीं होता है। हेल्दी मोनोसैचुरेटेड फैट्स से भरपूर होने के चलते बादाम गंदे कॉलेस्ट्रोल को कम करता है और अच्छे कॉलेस्ट्रोल लेवल्स बढ़ाने में मददगार है।

भीगे हुए बादाम डायबिटीज के मरीजों के लिए भी फायदेमंद होता है। इनमें कार्बोहाइड्रेट्स और हाई प्रोटीन, फाइबर और मैग्नीशियम होता है जो ब्लड शुगर स्पाइक को रोकता है। बादाम में कई खनिज और पोषक तत्व होते हैं जो इसे स्किन के लिए फायदेमंद बनाते हैं।

यह स्किन को फ्री रेडिकल्स और ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से बचाता है। बादाम के सेवन से स्किन ग्लोइंग बनी रहती है। एनर्जी बूस्टिंग स्नैक की तरह भी बादाम को सुबह खाली पेट खाया जा सकता है। इससे शरीर को विटामिन बी, हेल्दी फैट्स और मैग्नीशियम की अच्छी मात्रा मिल जाती है।

पढ़ें :- Health Summer :  तपती गर्मी में सेहत की सुरक्षा महत्वपूर्ण ,  ऐसे करें हेल्थ की देखभाल

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...