HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. सेहत
  3. Shoulder Stiffness: किसी वजह से अकड़ गया है कंधा तो इस एक्सरसाइज से मिल सकता है आराम

Shoulder Stiffness: किसी वजह से अकड़ गया है कंधा तो इस एक्सरसाइज से मिल सकता है आराम

गर्दन अकड़ जाए तो सबसे पहले डॉक्टर से संपर्क करें। कंधे की अकड़ने में आप कुछ एक्सरसाइज कर सकते है। जैसे पहले जमीन पर चटाई या कोई कपड़ा बिछाकर बैठ जाए। सबसे पहले अपने बाएं हाथ को सामने की ओर उठाएं।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

Shoulder Stiffness:  अक्सर कई घंटों तक ऑफिस या फिर लैपटॉप पर काम करते करते कंधे की अकड़ने की दिक्कत हो जाती है। कभी कभी गलत तरीके से सिर रख कर सोने से भी ये दिक्कत हो जाती है।कंधे की अकड़ने (Shoulder Stiffness ) पर कंधे में तेज दर्द होता है। कंधे को हिलाने में दिक्कत होती है।

पढ़ें :- बॉलीवुड एक्टर श्रेयस तलपड़े ने कोविड वैक्सीन पर उठाए सवाल, बोले- मेरे हार्ट अटैक का ताल्लुक हो सकती है वैक्सीन 
excercise

Image Source Google

गर्दन अकड़ जाए तो सबसे पहले डॉक्टर से संपर्क करें। कंधे की अकड़ने में आप कुछ एक्सरसाइज कर सकते है। जैसे पहले जमीन पर चटाई या कोई कपड़ा बिछाकर बैठ जाए। सबसे पहले अपने बाएं हाथ को सामने की ओर उठाएं। फिर इसे दाई ओर ले जाएं। अब दाहिने हाथ की कोहनी से बाएं हाथ को दबाएं।इस स्थिती में कम से कम 30 सेकेंड तक रहें।इसके बाद इसी प्रक्रिया को दाएं हाथ के लिए भी उसी तरह से करें।

excercise

Image Source Google

पेंडुलम आसन

पढ़ें :- Body Immunity : ये सुपरफूड खाने में जरूर करें शामिल , बढ़ जाएगी शरीर की इम्यूनिटी

इस एक्सरसाइज को करने के लिए सबसे पहले कुर्सी या टेबल के पास खड़े हो जाएं। इसके बाद दोनो पैरों के बीच में कम से कम एक फीट की दूरी बनाएं। थोड़ा आगे की ओर झुकें और शरीर को बैलेंस करते हुए बायां हाथ कुर्सी पर टिकाएं।अब दाएं हाथ को पेंडुलम की तरह नीचे ढीला लटका कर उसे दाएं से बाएं घुमाएं।
चाहें तो हाथ को गोल-गोल भी घुमा सकते हैं।
इसके बाद पुरानी अवस्था में लौट जाएं ।
अब एक बार फिर से आगे की ओर झुकें और शरीर को बैलेंस हुए दाएं हाथ को कुर्सी पर टिकाएं।
फिर बाएं हाथ को पेंडुलम की तरह नीचे ढीला लटका कर उसे बाएं से दाएं घुमाएं।
इसी तरह इसका अभ्यास बारी-बारी से दोनों हाथों के लिए करें।

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...