1. हिन्दी समाचार
  2. सेहत
  3. Throat Infection,: सर्दियों में अक्सर हो जाता है गले में इंफेक्शन या समस्याएं होने पर भूलकर भी न करें ये गलतियां

Throat Infection,: सर्दियों में अक्सर हो जाता है गले में इंफेक्शन या समस्याएं होने पर भूलकर भी न करें ये गलतियां

सर्दियों में अधिकतर लोगो को गले में इंफ्केशन की दिक्कत हो जाती है। गले में खराश,टॉन्सिलाइटिस या वायरल इंफेक्शन होने लगता है। ऐसे में कुछ घरेलू नुस्खों को फॉलो करके इस समस्या से छुटकारा पा सकती हैं।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

सर्दियों में अधिकतर लोगो को गले में इंफ्केशन की दिक्कत हो जाती है। गले में खराश,टॉन्सिलाइटिस या वायरल इंफेक्शन होने लगता है। ऐसे में कुछ घरेलू नुस्खों को फॉलो करके इस समस्या से छुटकारा पा सकती हैं।

पढ़ें :- दिल्ली-एनसीआर वायु प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, कहा- इसकी मुख्य वजह गाड़ियां,यहां के लोग हर दिन पी रहे हैं 30 सिगरेट

अगर आपको गले से संबंधित समस्याएं या इंफेक्शन हो गया है तो खट्टे फलों और खट्टी चीजों का सेवन करने से बचना चाहिए। जैसे संतरा, नींबू, अंगूर और अमरूद को खाने से दूरी बना लेनी चाहिए। क्योंकि इन फलों के सेवन से गले में सूजन बढ़ सकती है। इसके बजाय आप मीठे फल, जैसे केले या सेब खा सकते हैं।

इतना ही नहीं गले का इंफेक्शन या दिक्कतें होने पर अधिक तला भूना मसालेदार खाना नहीं खाना चाहिए। तेल और ज्यादा मसालेदार खाना खाने से भी गले में संक्रमण के रिस्क में बढ़ोतरी होती है। दरअसल, ऐसे फूड्स को खाने से गले में जलन और खुजली हो सकती है। अगर गले के इंफेक्शन से परेशान हैं, तो इन दिनों सूप, हल्के फूड आइटम्स और लिक्विड डाइट लें। गले का संक्रमण या समस्या होने पर आइस्क्रीम और कोल्ड ड्रिंक्स नहीं पीना चाहिए।

दूध और दूध से बनी चीजें भी गले के संक्रमण को बढ़ा सकते हैं। दरअसल, डेयरी आइटम्स को खाने से बलगम बढ़ सकता है और गले से लेकर सीने में जम सकता है। बलगम से खांसी की समस्या हो सकती है। बीयर या शराब का सेवन गले के इंफेक्शन में गंभीर समस्या पैदा कर सकता है। ऐसी ड्रिंक्स गले में ड्राइनेस की समस्या पैदा कर सकती हैं, जिससे गले में खुजली और सुखापन महसूस होता है।

 

पढ़ें :- नदी की सफाई करने वाले बिट्टू तबाही को हुआ गंभीर स्किन इंफेक्शन, जहरीले पानी में काम करने के खतरे उजागर

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...