1. हिन्दी समाचार
  2. अपराध
  3. शिवा शर्मा हत्याकांड में मुख्य आरोपी मॉडल श्रद्धा दुबे के अंडरवर्ल्ड और हिस्ट्रीशीटरों से कनेक्शन का खुलासा, नामजद आरोपियों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम

शिवा शर्मा हत्याकांड में मुख्य आरोपी मॉडल श्रद्धा दुबे के अंडरवर्ल्ड और हिस्ट्रीशीटरों से कनेक्शन का खुलासा, नामजद आरोपियों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम

यूपी की राजधानी लखनऊ के चर्चित शिवा शर्मा हत्याकांड (Shiva Sharma Murder Case) में फरार मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे (Shraddha Dubey) रायबरेली जिले (Raebareli District) की रहने वाली है। उसका घर शहर कोतवाली क्षेत्र के बस्तेपुर (रामजीपुरम) में है। रायबरेली में रह रहे श्रद्धा के पिता एसपी दुबे से जब संपर्क साधा गया, तो उन्होंने दो टूक शब्दों में अपनी बेटी से किसी भी तरह का संबंध होने से साफ इनकार किया है।

By santosh singh 
Updated Date

लखनऊ। यूपी की राजधानी लखनऊ के चर्चित शिवा शर्मा हत्याकांड (Shiva Sharma Murder Case) में फरार मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे (Shraddha Dubey) रायबरेली जिले (Raebareli District) की रहने वाली है। उसका घर शहर कोतवाली क्षेत्र के बस्तेपुर (रामजीपुरम) में है। रायबरेली में रह रहे श्रद्धा के पिता एसपी दुबे से जब संपर्क साधा गया, तो उन्होंने दो टूक शब्दों में अपनी बेटी से किसी भी तरह का संबंध होने से साफ इनकार किया है।

पढ़ें :- शिवा शर्मा हत्याकांड: कपड़े उतरवाए, लिपस्टिक पोती…! पुलिस पूछताछ में श्रद्धा ने उगला राज,जांच में सामने आ रहे नए पहलू

एसपी दुबे ने बताया कि श्रद्धा की शुरुआती पढ़ाई-लिखाई रायबरेली से ही हुई थी, लेकिन उसके बाद से उनका उससे कोई संपर्क नहीं रहा। पारिवारिक सूत्रों के मुताबिक, पिता की दूसरी शादी के बाद से ही श्रद्धा और उसके पिता के बीच तल्खी आ गई थी। इसी विवाद के चलते श्रद्धा अपनी बहन रश्मि के साथ जिला छोड़कर लखनऊ शिफ्ट हो गई थी और वहीं रहने लगी थी। चर्चा यह भी है कि पिता और पुत्री के बीच लंबे समय से चला आ रहा विवाद कुछ दिन पहले ही सुलझा था, जिसके बाद श्रद्धा हाल ही में अपने पिता से मिलने रायबरेली भी आई थी। लेकिन, शिवा हत्याकांड में नाम सामने आने के बाद पिता एसपी दुबे ने सामने आकर कुछ भी बोलने से साफ मना कर दिया। उन्होंने सिर्फ इतना कहा कि उनका श्रद्धा से कोई लेना-देना नहीं है और न ही उन्हें लखनऊ में हुए शिवा शर्मा मर्डर केस के बारे में कोई जानकारी है।

फिलहाल, चर्चित शिवा शर्मा हत्याकांड (Shiva Sharma Murder Case) में पुलिस का एक्शन तेज हो गया है। वारदात के बाद से मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे समेत सभी नामजद आरोपी फरार हैं। पुलिस की टीमें लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर पुलिस प्रशासन ने 13 तारीख को श्रद्धा और अन्य आरोपियों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया है। आरोपियों के नेपाल भागने की भी आशंका जताई जा रही है।

गौरतलब है कि आरोपी मॉडल श्रद्धा दुबे (Model Shraddha Dubey) के अंडरवर्ल्ड और हिस्ट्रीशीटरों से गहरे संबंध सामने आए हैं। पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि वह गैंगस्टर्स के रसूख का इस्तेमाल कर वसूली और ब्लैकमेलिंग का रैकेट चलाती थी। उसके कई नेताओं, अधिकारियों और क्रिमिनल्स से संबंध थे। वहीं, मृतक शिवा की मां ने श्रद्धा पर हत्या का आरोप लगाते हुए फांसी की सजा की मांग की है।

पढ़ें :- VIDEO : आखिर उस रात क्या हुआ था? श्रद्धा दुबे का हाथ पकड़े सीढ़ियों से नीचे उतरता दिखा शिवा, रश्मि भी थी साथ
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...