1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. यूपी के 14 मेडिकल कॉलेजों में उपकरण और फर्नीचर खरीद में बड़ा घोटाला, 20 हजार का मानव कंकाल 45 लाख में खरीदा : अमिताभ ठाकुर

यूपी के 14 मेडिकल कॉलेजों में उपकरण और फर्नीचर खरीद में बड़ा घोटाला, 20 हजार का मानव कंकाल 45 लाख में खरीदा : अमिताभ ठाकुर

यूपी के 14 नए मेडिकल कॉलेजों में उपकरण और फर्नीचर की खरीद में भारी घोटाले ​का आरोप लगाते हुए आजाद अधिकार सेना (Azad Adhikar Sena) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर (National President Amitabh Thakur) ने जांच की मांग की है।

By संतोष सिंह 
Updated Date

लखनऊ।  यूपी के 14 नए मेडिकल कॉलेजों में उपकरण और फर्नीचर की खरीद में भारी घोटाले ​का आरोप लगाते हुए आजाद अधिकार सेना (Azad Adhikar Sena) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर (National President Amitabh Thakur) ने जांच की मांग की है।

पढ़ें :- स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर भारत के जहाजों को मिला ग्रीन सिग्नल, ईरान के राजदूत मोहम्मद फतहाली बोले- इंडिया हमारा दोस्त

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (UP Chief Minister Yogi Adityanath) को भेजी अपनी शिकायत में उन्होंने कहा कि उन्हें  चिकित्सा शिक्षा अनुभाग-3 (Medical Education Section-3) से दिनांक 3 जनवरी 2024 प्राप्त  पत्र के अनुसार 14 नए मेडिकल कॉलेज के लिए 82 उपकरण और फर्नीचर के खरीद हेतु 124.218 करोड रुपए की धनराशि दी गई।

अमिताभ ठाकुर का कहना है कि इस खरीद में प्रत्येक आइटम का जो रेट निर्धारित किया गया है। वह उसके बाजार मूल्य से काफी अधिक है। जो आर्टिकुलेटेड स्केलेटन सेट अर्थात संपूर्ण मानव कंकाल 15 से 25 हजार में बताया गया है। वह 45 लाख रुपए में खरीदा गया है। इसी प्रकार 25 से 55 हजार का इमरजेंसी ट्रॉली 4 लाख में और 55-60 हजार का आईसीयू बेड 1.35 लाख में खरीदा गया। यहां तक कि 5,000 का लेक्चर टेबल 14,000 में और 3,000 का सिंगल बेड 20,000 में खरीदा गया है।

अमिताभ ठाकुर ने इस खरीद में 60 से 70 करोड के घोटाले की बात कहते हुए इस खरीद सहित अपने शासनकाल में मेडिकल कॉलेज के उपकरणों के सभी खरीद की उच्च स्तरीय जांच कराए जाने की मांग की है। यह जानकारी आजाद अधिकार सेना प्रवक्ता डॉ नूतन ठाकुर ने दी है।

संलग्न- चिकित्सा शिक्षा अनुभाग के पत्र सहित मुख्यमंत्री को भेजे गए पत्र की प्रति

पढ़ें :- तेहरान की सड़कों पर बेखौफ घूमते दिखे ईरानी राष्ट्रपति मसूद पजेश्कियन और अली लारिजानी, न चेहरे पर खौफ, न जंग की टेंशन…

Medical College Scam Complaint (1)

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...