HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. यूपी में नहीं निकल रही है ‘टमाटर किसानों’ की लागत, भाजपा सरकार खेती-किसानी की कर रही उपेक्षा: अखिलेश यादव

यूपी में नहीं निकल रही है ‘टमाटर किसानों’ की लागत, भाजपा सरकार खेती-किसानी की कर रही उपेक्षा: अखिलेश यादव

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि, भाजपा की सोच अर्थव्यवस्था हो या राजनीति सबमें बिचौलियोंवाली है। भाजपाई किसानों की ज़मीन और कारोबार को बड़े स्तर पर पूँजीपतियों को दे देना चाहते हैं, जिससे उनसे सीधे मोटा चंदा वसूला जा सके।

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि, भाजपा की सोच अर्थव्यवस्था हो या राजनीति सबमें बिचौलियोंवाली है। भाजपाई किसानों की ज़मीन और कारोबार को बड़े स्तर पर पूँजीपतियों को दे देना चाहते हैं, जिससे उनसे सीधे मोटा चंदा वसूला जा सके।

पढ़ें :- भाजपा का गांव चलो अभियान: प्रियंका मौर्य ने चौपाल लगाकर स्थानीय लोगों से किया संवाद, जनकल्याणरी योजनाओं के बारे में बताया

अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट को शेयर करते हुए भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने लिखा कि, यूपी में ‘टमाटर किसानों’ की लागत भी नहीं निकलना बताता है कि भाजपा सरकार खेती-किसानी की कितनी उपेक्षा करती है। दरअसल भाजपाई उत्पादन में नहीं बल्कि किसी भी चीज़ को ख़रीदने-बेचने के काम को बढ़ावा देते हैं, जिससे बीच में कमाया जा सके।

पढ़ें :- कुछ लोग दे रहे हैं धमकियां और लहरा रहे हैं सरेआम हथियार...करणी सेना के प्रदर्शन पर अखिलेश यादव ने BJP सरकार पर साधा निशाना

उन्होंने आगे लिखा कि, भाजपा की सोच अर्थव्यवस्था हो या राजनीति सबमें बिचौलियोंवाली है। भाजपाई किसानों की ज़मीन और कारोबार को बड़े स्तर पर पूंजीपतियों को दे देना चाहते हैं, जिससे उनसे सीधे मोटा चंदा वसूला जा सके। इस बात का प्रमाण वो काले क़ानून थे, जो भाजपा सरकार अपने गलत मंसूबों की वजह से लाई तो थी परंतु किसानों की जागरूकता और एकता के कारण लागू न कर सकी।

इसीलिए भाजपा सरकार खेतीबाड़ी के काम को लगातार हतोत्साहित करती है। भाजपा ने ही अपनी गलत नीतियों की वजह से ‘छुट्टा जानवरों’ की समस्या को जन्म दिया है जिससे फसलें अनाथ पशु खा जाएं और किसान खेती से हताश होकर किसानी का काम छोड़ दे और ज़मीनों पर भाजपाई पूंजीपतियों का क़ब्ज़ा हो जाए।

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...