1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. IND vs PAK Squash Final: अभय और वेलावन ने हाई-वोल्टेज फाइनल मुकाबले में पाकिस्तानी जोड़ी को 2-1 से हराया

IND vs PAK Squash Final: अभय और वेलावन ने हाई-वोल्टेज फाइनल मुकाबले में पाकिस्तानी जोड़ी को 2-1 से हराया

IND vs PAK Squash Final: अभय सिंह और वेलावन सेंथिलकुमार एशियाई स्क्वैश पुरुष युगल चैंपियन बने हैं। भारतीय जोड़ी ने हाई-वोल्टेज फाइनल मुकाबले में पाकिस्तान की जोड़ी को 2-1 से हराया और स्वर्ण पदक अफेन नाम किया। एशियाई स्क्वैश पुरुष युगल चैंपियनशिप के फाइनल में 0-1 से पिछड़ने के बाद, भारत के पुरुष युगल ने जबरदस्त वापसी की। भारतीय जोड़ी ने फाइनल में पाकिस्तान को 9-11, 11-5, 11-5 से हराकर बड़ी जीत दर्ज की।

By Abhimanyu 
Updated Date

पढ़ें :- Tamil Nadu Election 2026 : मल्लिकार्जुन खरगे ने पीएम मोदी पर साधा निशाना, बोले- 2023 में पारित महिला आरक्षण बिल क्यों नहीं लागू किया?

इससे पहले अनाहत सिंह और जोशना चिनप्पा एशियाई स्क्वैश महिला डबल्स चैंपियन हैं। दोनों ने एशियाई स्क्वैश चैंपियनशिप में महिला युगल खिताब जीतने वाली पहली भारतीय जोड़ी बनकर इतिहास रच दिया। उन्होंने रोमांचक फाइनल में मलेशियाई जोड़ी को 2-1 (निर्णायक गेम में 11-10) से हराया। एशियाई स्क्वैश महिला डबल्स फाइनल में शीर्ष वरीयता प्राप्त आइना अमानी और शिन यिंग ज़ी के खिलाफ पहला सेट 8-11 से गनवाने के बाद जोशना चिनप्पा और अनाहत सिंह ने दूसरे और तीसरे सेट में जबरदस्त वापसी की। अनाहत और जोशना ने मलेशियाई जोड़ी को दूसरे सेट में 11-9 और तीसरे सेट में 11-10 से जीत दर्ज की। इस तरह से भारतीय जोड़ी ने 2-1 से एशियाई स्क्वैश महिला डबल्स का फाइनल जीतकर इतिहास रच दिया है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...