1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. IND vs AFG Test Live : भारत ने टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी, 15 साल बाद प्लेइंग इलेवन को लेकर बड़ा फैसला

IND vs AFG Test Live : भारत ने टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी, 15 साल बाद प्लेइंग इलेवन को लेकर बड़ा फैसला

IND vs AFG Test Live : भारत और अफगानिस्तान के बीच एक मात्र टेस्ट मैच आज से चंडीगढ़ में खेला जा रहा है। जिसमें मेजबान भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। इस मैच में मानव सुथार को टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू का मौका मिला है। वह 2021 के बाद भारत के लिए टेस्ट में डेब्यू करने वाले पहले स्पेशलिस्ट स्पिनर बने।

By Abhimanyu 
Updated Date

IND vs AFG Test Live : भारत और अफगानिस्तान के बीच एक मात्र टेस्ट मैच आज से चंडीगढ़ में खेला जा रहा है। जिसमें मेजबान भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। इस मैच में मानव सुथार को टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू का मौका मिला है। वह 2021 के बाद भारत के लिए टेस्ट में डेब्यू करने वाले पहले स्पेशलिस्ट स्पिनर बने।

पढ़ें :- IND vs AFG Playing XI : आज वैभव सूर्यवंशी की प्लेइंग इलेवन में जगह पक्की! एशियन गेम्स से पहले कप्तान आजमाना चाहेंगे बेंच स्ट्रेंथ

भारत घरेलू टेस्ट मैच की अपनी प्लेइंग इलेवन में आर अश्विन और रविंद्र जडेजा में से किसी को भी शामिल नहीं किया है। ऐसा पिछली बार नवंबर 2010 में नागपुर में न्यूज़ीलैंड के ख़िलाफ़ हुआ था। तब से लेकर अब तक, भारत के सभी 69 घरेलू टेस्ट मैचों में इन दोनों में से कोई न कोई एक खिलाड़ी ज़रूर शामिल रहा है। भारत इस टेस्ट में छह बाएं हाथ के बल्लेबाजों को उतार रहा है। यह तीसरा मौका है जब प्लेइंग XI में इतने बाएं हाथ के बल्लेबाज शामिल हैं। इससे पहले पिछले साल दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दोनों टेस्ट मैचों में ऐसा हुआ था।

भारत बनाम अफगानिस्तान मैच में प्लेइंग XI

अफगानिस्तान (प्लेइंग इलेवन): सेदिकुल्लाह अटल, रहमानुल्लाह गुरबाज़, अब्दुल मलिक, रहमत शाह, हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), अफसर ज़ज़ई (डब्ल्यू), अज़मतुल्लाह उमरज़ई, शराफुद्दीन अशरफ, नांगेयालिया खारोटे, जियाउर रहमान शरीफी, मोहम्मद सलीम सफी

भारत (प्लेइंग इलेवन): केएल राहुल, यशस्वी जयसवाल, साई सुदर्शन, शुबमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल, वाशिंगटन सुंदर, मानव सुथार, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा

पढ़ें :- IND vs AFG 3rd T20I : आज अफगानिस्तान के खिलाफ क्लीन स्वीप के इरादे से उतरेगी टीम इंडिया, जानें- कब और कहां देख पाएंगे लाइव मैच

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...