1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. IND vs SA Live: भारत ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का किया फैसला; प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव

IND vs SA Live: भारत ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का किया फैसला; प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव

IND vs SA 3rd ODI Live: आज (6 दिसंबर 2025) भारत और साउथ अफ्रीका के बीच वनडे सीरीज का फाइनल मैच शनिवार को विशाखापत्तनम में खेला जाना है। पिछले में भारत की हार के बाद  सीरीज 1-1 से बराबरी पर है। यानी तीसरे मैच में दोनों टीमें सीरीज अपने नाम करने के लिए एड़ी-चोटी का ज़ोर लगाने वाली हैं। वनडे सीरीज के आखिरी और निर्णायक मैच के लिए टॉस हो चुका है। भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है।

By Abhimanyu 
Updated Date

IND vs SA 3rd ODI Live: आज (6 दिसंबर 2025) भारत और साउथ अफ्रीका के बीच वनडे सीरीज का फाइनल मैच विशाखापत्तनम में खेला जाना है। पिछले में भारत की हार के बाद  सीरीज 1-1 से बराबरी पर है। यानी तीसरे मैच में दोनों टीमें सीरीज अपने नाम करने के लिए एड़ी-चोटी का ज़ोर लगाने वाली हैं।

पढ़ें :- ओवरकॉन्फिडेंट टीम इंडिया को अपना Ego छोड़कर हालात के हिसाब से ढलने की ज़रूरत : सुनील गावस्कर

वनडे सीरीज के आखिरी और निर्णायक मैच के लिए टॉस हो चुका है। भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। मैच भारतीय समयानुसार, दोपहर 1.30 बजे शुरू होगा। इस मैच के लिए भारत ने एक बदलाव तिलक वर्मा के रूप में किया है। वह वाशिंगटन सुंदर की जगह पर टीम में शामिल किए गए हैं, जबकि साउथ अफ्रीका ने नांद्रे बर्गर और टोनी डी जोर्जी की जगह पर ओटनील बार्टमैन और रयान रिकेल्टन को टीम में शामिल किया है।

तीसरे वनडे मैच के लिए भारत और साउथ अफ्रीका की प्लेइंग इलेवन 

भारत प्लेइंग 11: रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, रुतुराज गायकवाड़, तिलक वर्मा, केएल राहुल (विकेट कीपर/कप्तान), रवींद्र जडेजा, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा

साउथ अफ्रीका प्लेइंग 11: रयान रिकेल्टन, क्विंटन डी कॉक (विकेट कीपर), टेम्बा बावुमा (कप्तान), मैथ्यू ब्रीट्ज़के, एडेन मार्कराम, डेवाल्ड ब्रेविस, मार्को जेनसेन, कॉर्बिन बॉश, केशव महाराज, लुंगी एनगिडी, ओटनील बार्टमैन

पढ़ें :- VIDEO : सूर्या की संजू पर ये टिप्पणी फैंस को नहीं आयी पसंद, कप्तान की हो रही आलोचना

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...