1. हिन्दी समाचार
  2. तकनीक
  3. IND vs ZIM Free Live Streaming: बिलकुल फ्री में देखें भारत बनाम जिम्बाब्वे चौथे टी20आई की लाइव स्ट्रीमिंग; फॉलो करें ये स्टेप्स

IND vs ZIM Free Live Streaming: बिलकुल फ्री में देखें भारत बनाम जिम्बाब्वे चौथे टी20आई की लाइव स्ट्रीमिंग; फॉलो करें ये स्टेप्स

IND vs ZIM 4th T20I Free Live Streaming: आज शनिवार (13 जुलाई) को भारत और जिम्बाब्वे के बीच टी20आई सीरीज का चौथा मैच हरारे में खेला जाएगा। पांच मैचों की इस सीरीज में भारतीय टीम 2-1 से बढ़त बनाए हुए हैं और शुबमन गिल की कप्तानी वाली टीम के पास चौथे मैच में भी जीत हासिल करके सीरीज पर भारत कब्जा जमानी का मौका है। आइये जानते हैं कि भारत बनाम जिम्बाब्वे चौथा टी20आई मैच कब और कहां देखा जा सकेगा? और मैच की फ्री लाइव स्ट्रीमिंग कहां उपलब्ध होगी?

By Abhimanyu 
Updated Date

पढ़ें :- मोटोरोला ने लॉन्च किया 7,100mAh बैटरी वाला 5G फोन 'Motorola Edge 70 Max 5G', जाने फीचर्स

दरअसल, जिम्बाब्वे बनाम भारत, टी20 इंटरनेशनल सीरीज के सभी मैचों के लाइव टेलीकास्ट के राइट्स सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क (Sony Sports Network) के पास हैं। भारत में दर्शक इन मैचों को सोनी स्पोर्ट्स टेन 3 (हिंदी) एसडी और एचडी, सोनी स्पोर्ट्स टेन 4 (तमिल/तेलुगु), और सोनी स्पोर्ट्स टेन 5 एसडी और एचडी पर देख सकेंगे। इसके अलावा मैच की लाइव स्ट्रीमिंग Sony Liv ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी। हालांकि, मैच की लाइव स्ट्रीमिंग फ्री में उपलब्ध नहीं है। इसके लिए आपको Sony Liv सब्सक्रिप्शन लेना पड़ेगा। लेकिन जियो यूजर्स के पास मैच की फ्री स्ट्रीमिंग देखने का मौका है। जिसके लिए आपको नीचे दिये गए। स्टेप को फॉलो करना होगा।

IND vs ZIM 4th T20I मैच की फ्री स्ट्रीमिंग कैसे देखें-

1- सबसे पहले अपने फोन में माय जियो एप डाउनलोड करें।

2- एप डाउनलोड करने के बाद अपने जियो नंबर से लॉगिन करें।

पढ़ें :- सपा सांसद सनातन पांडे का मुख्यमंत्री योगी पर बड़ा आरोप, राममंदिर चोरी का पूरा माल अयोध्या से लेकर लखनऊ आये, उसी पैसे से पश्चिम बंगाल और बिहार का चुनाव जीता

3- लॉगिन करने के बाद टीवी के ऑप्शन पर क्लिक करें।

4- टीवी के ऑप्शन पर क्लिक करने पर ऊपर स्लाइडर में आपको जिम्बाब्वे बनाम भारत मैच का (मैच शुरू होने के समय शाम 4.30 बजे IST) सेक्शन दिखेगा। जिस पर क्लिक करके आप फ्री में मैच की स्ट्रीमिंग देख पाएंगे।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...