1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. IND vs ZIM: भारत ने पांचवे टी20 मैच में भी हासिल की जीत, जिम्बाब्वे को 42 रन से हराया

IND vs ZIM: भारत ने पांचवे टी20 मैच में भी हासिल की जीत, जिम्बाब्वे को 42 रन से हराया

भारत और जिम्बाब्वे के बीच जारी पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला आज खेला गया। ये मुकाबला हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला गया। इस मुकाबले में भारत ने जिम्बाब्वे को 42 रन से हरा दिया है। इसके साथ ही सीरीज को भारत ने 4-1 से जीत लिया है। पांचवें मैच में जिम्बाब्वे ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया।

By शिव मौर्या 
Updated Date

IND vs ZIM: भारत और जिम्बाब्वे के बीच जारी पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला आज खेला गया। ये मुकाबला हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला गया। इस मुकाबले में भारत ने जिम्बाब्वे को 42 रन से हरा दिया है। इसके साथ ही सीरीज को भारत ने 4-1 से जीत लिया है। पांचवें मैच में जिम्बाब्वे ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। वहीं, भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 167 रन बनाए। वहीं, जवाब में जिम्बाब्वे 18.3 ओवर में 10 विकेट पर 125 रन ही बना सकी। भारत ने यह मैच 42 रनों से जीत लिया।

पढ़ें :- IND vs AFG 2nd T20I : आज टी20 सीरीज अपने नाम करने उतरेगी टीम इंडिया, जानें- कब और कहां खेला जाएगा मैच

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
भारत : शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), रियान पराग, रिंकू सिंह, शिवम दुबे, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, तुषार देशपांडे, मुकेश कुमार।

जिम्बाब्वे : वेस्ले मधवेरे, तदिवनाशे मारुमनी, ब्रायन बेनेट, डायोन मायर्स, सिकंदर रजा (कप्तान), जॉनथन कैंपबेल, फराज अकरम, क्लाइव मदांडे (विकेटकीपर), ब्रैंडन मावुटा, रिचर्ड नगारवा, ब्लेसिंग मुजरबानी।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...