1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. भारत ने पहले टेस्ट में बांग्लादेश को 280 रन से हराया; आर. अश्विन ने बल्ले के बाद गेंद से दिखाया कमाल

भारत ने पहले टेस्ट में बांग्लादेश को 280 रन से हराया; आर. अश्विन ने बल्ले के बाद गेंद से दिखाया कमाल

IND vs BAN 1st Test Highlights: चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में भारत ने बांग्लादेश को 280 रन से हारकर शानदार जीत दर्ज की है। इस मैच में भारत ने तीसरे दिन 287 रन बनाकर दूसरी पारी घोषित कर दी थी। जिसके बाद बांग्लादेश को जीत के लिए 515 रनों का लक्ष्य मिला था। लेकिन, मेहमान टीम दूसरी पारी में 234 रन के स्कोर पर ढेर हो गयी। इस मैच में भारत की जीत के हीरो रविचंद्रन अश्विन रहे, जिन्होंने बल्ले और गेंद दोनों से शानदार प्रदर्शन किया।

By Abhimanyu 
Updated Date

IND vs BAN 1st Test Highlights: चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में भारत ने बांग्लादेश को 280 रन से हारकर शानदार जीत दर्ज की है। इस मैच में भारत ने तीसरे दिन 287 रन बनाकर दूसरी पारी घोषित कर दी थी। जिसके बाद बांग्लादेश को जीत के लिए 515 रनों का लक्ष्य मिला था। लेकिन, मेहमान टीम दूसरी पारी में 234 रन के स्कोर पर ढेर हो गयी। इस मैच में भारत की जीत के हीरो रविचंद्रन अश्विन रहे, जिन्होंने बल्ले और गेंद दोनों से शानदार प्रदर्शन किया।

पढ़ें :- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के दौरे में प्रोटोकॉल उल्लंघन पर केंद्र सख्त, बंगाल सरकार से शाम तक मांगा जवाब

चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले जा रहे भारत और बांग्लादेश के बीच पहले टेस्ट मैच के चौथे दिन बांग्लादेश की टीम ने 158/4 के स्कोर से आगे खेलना शुरू किया। टीम को चौथे दिन 357 रन की जरूरत थे, जबकि भारत को जीतने के लिए 6 विकेट चाहिए थे। इस दौरान चौथे दिन पहले सत्र में नजमुल हुसैन शांतो और शाकिब अल हसन तेज खेलना शुरू किया। दोनों ने मिलकर 36 रन जोड़े। लेकिन, अश्विन ने शाकिब (25) को आउट करके मैच पर भारत की पकड़ को और मजबूत बना दिया। वहीं, जड़ेजा ने लिटन दास (1) को सस्ते में पवेलियन भेजकर बांग्लादेश की बल्लेबाजी कमर तोड़ दी।

अश्विन ने मेहदी हसन मिराज (8) को आउट करके टेस्ट में सबसे ज्यादा 5-विकेट हॉल के शेन वर्न के रिकॉर्ड (37 बार 5-विकेट हॉल) की बराबरी कर ली। इसके बाद 82 रन के निजी स्कोर पर खेल रहे कप्तान शान्तो बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में जड़ेजा का दूसरा शिकार बनें। तस्कीन अहमद (5) अश्विन का छठा शिकार बनें। वहीं, जड़ेजा ने हसन महमूद को पवेलियन भेजकर बांग्लादेश की दूसरी पारी का अंत किया।

चेन्नई टेस्ट का स्कोर कार्ड

भारत की पहली पारी- 376/10 (91.2 ओवर)

पढ़ें :- टी-20 विश्व कप फाइनल मुकाबले से पहले दोनों टीमों में माइंड गेम शुरू, कप्तान सूर्या ने न्यूजीलैंड के कप्तान को बताया झूठा

सबसे ज्यादा रन: रविचंद्रन अश्विन 113 रन (133 गेंद)

(बांग्लादेश) सबसे ज्यादा विकेट: हसन महमूद 5 विकेट (22.2 ओवर 83 रन)

बांग्लादेश की पहली पारी- 149/10 (47.1 ओवर) 

सबसे ज्यादा रन: शाकिब अल हसन 32 रन (64 गेंद)

(भारत) सबसे ज्यादा विकेट: जसप्रीत बुमराह 4 विकेट (11 ओवर 50 रन)

पढ़ें :- Nishant Kumar : आज जदयू में शामिल होंगे सीएम नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार, क्या जिम्मेदारी मिलेगी?

भारत की दूसरी पारी- 287/4 घोषित (64 ओवर)

सबसे ज्यादा रन: शुबमन गिल नाबाद 119 रन (176 गेंद)

(बांग्लादेश) सबसे ज्यादा विकेट: मेहदी हसन मिराज 2 विकेट (25 ओवर 103 रन)

बांग्लादेश की पहली पारी- 234/10 (62.1 ओवर)

सबसे ज्यादा रन: नजमुल हुसैन शान्तो 82 रन (127 गेंद)

(भारत) सबसे ज्यादा विकेट: रविचंद्रन अश्विन 6 विकेट (21 ओवर 88 रन)

पढ़ें :- रसोई गैस की कीमतों में भारी इजाफे पर कांग्रेस, बोली- मोदी है तो मुमकिन है, एक दिन में मोदी जी इतना विकास

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...