1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. रोमांचक मुकाबले में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को पहले वनडे में 17 रन से हराया, कुलदीप ने झटके चार विकेट

रोमांचक मुकाबले में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को पहले वनडे में 17 रन से हराया, कुलदीप ने झटके चार विकेट

भारत ने दक्षिण अफ्रीका को पहले वनडे में 17 रन से हराकर तीन मुकाबलों की सीरीज में 1-0 से बढ़त हासिल कर ली।

By संतोष सिंह 
Updated Date

रांची। भारत ने दक्षिण अफ्रीका को पहले वनडे में 17 रन से हराकर तीन मुकाबलों की सीरीज में 1-0 से बढ़त हासिल कर ली। रविवार को रांची के जेएससीए अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम कॉम्प्लेक्स में खेले गए मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए विराट कोहली के शतक और रोहित शर्मा तथा केएल राहुल के अर्धशतकों की मदद से 50 ओवर में आठ विकेट खोकर 349 रन बनाए थे।

पढ़ें :- Kuldeep Yadav's Wedding: वर्ल्ड चैंपियन कुलदीप यादव इस दिन वंशिका संग लेंगे सात फेरे, CM योगी समेत कई हस्तियों को भेजा न्योता

जवाब में दक्षिण अफ्रीका की टीम 49.2 ओवर में 332 रन ही बना सकी और ऑलआउट हो गई। मेहमानों की तरफ से मैथ्यू ब्रीत्जके (72), मार्को यानसेन (70) और कॉर्बिन बॉश (67) ने अर्धशतकीय पारियां खेलीं। भारत के लिए कुलदीप यादव ने चार विकेट लिए जबकि हर्षित राणा ने तीन सफलताएं हासिल कीं। इसके अलावा अर्शदीप को दो और प्रसिद्ध कृष्णा को एक विकेट मिला।

पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने विराट कोहली के 135, रोहित शर्मा के 57 और केएल राहुल के 60 रनों के दम पर मेहमान टीम के सामने 350 रनों का लक्ष्य रखा था। इसके जवाब में उतरी साउथ अफ्रीका की टीम 332 रनों पर ढेर हो गई। इस जीत के साथ टीम इंडिया ने 3 मैचों की वनडे सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है।

350 रनों के जवाब में उतरी साउथ अफ्रीका की शुरुआत बेहद खराब रही। पारी के दूसरे और अपने खाते के पहले ही ओवर में हर्षित राणा ने साउथ अफ्रीका को दो बड़े झटके दिए। पहले रयान रिकल्टन आउट हुए इसके बाद इसी ओवर में क्विंटन डिकॉक भी आउट हो गए. तब साउथ अफ्रीका स्कोर 7 रन था। इसके बाद 5वें ओवर में मार्करम भी अर्शदीप का शिकार बने। इसके बाद जोर्जी और मैथ्यू में शानदार साझेदारी हुई, लेकिन 15वें ओवर में कुलदीप यादव ने जोर्जी का विकेट झटका। इसके बाद ब्रेविस ने अच्छी पारी खेली, लेकिन 22वें ओवर में हर्षित राणा ने उन्हें पवेलियन भेजा. ब्रेविस के बल्ले से 37 रन आए।

लेकिन इसके बाद जानसेन और ब्रिट्जके के बीच शानदार 97 साझेदारी हुई। जानसेन ने केवल 26 गेंदों में फिफ्टी लगाई। लेकिन 33वें ओवर में कुलदीप ने ये साझेदारी तोड़ी और जानसेन को चलता किया। जानसेन ने 39 गेंद में 70 रनों की तूफानी पारी खेली। अपनी पारी में जानसेन ने 8 चौके और 3 छक्के लगाए। इसी ओवर में कुलदीप ने ब्रिट्जके को भी आउट किया। ब्रिट्जके ने 72 रन बनाए। इसके बाद 40वें ओवर में फिर कुलदीप ने विकेट झटका और सुब्रायन को चलता किया। सूब्रायन के बल्ले से केवल 17 रन आए. लेकिन इसके बाद बर्गर और बोस में कमाल की साझेदारी हुई। लेकिन 47वें ओवर में अर्शदीप ने बर्गर को आउट किया और मैच भारत की ओर मोड़ दिया। आखिरी ओवर में साउथ अफ्रीका को 18 रनों की दरकार थी,लेकिन प्रसिद्ध कृष्णा ने बॉस का विकेट झटक लिया। इसी के साथ साउथ अफ्रीका की टीम 332 रनों पर सिमट गई।

पढ़ें :- IND vs NZ Final : भारत के दो अनमोल रत्न टी20 वर्ल्ड कप में साबित हुए खोटे सिक्के! क्या फाइनल में बैठेंगे बाहर

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...