1. हिन्दी समाचार
  2. जॉब्स
  3. India Post GDS Recruitment 2024: इंडिया पोस्ट ऑफिस में ग्रामीण जीडीएस समेत 44 हजार से भी ज्यादा पदों पर निकली भर्ती

India Post GDS Recruitment 2024: इंडिया पोस्ट ऑफिस में ग्रामीण जीडीएस समेत 44 हजार से भी ज्यादा पदों पर निकली भर्ती

सरकारी नौकरी करने का मन है और ज्यादा नहीं पढ़े तो परेशान न हों। इंडिया पोस्ट ने आज एक नोटिफिकेशन जारी किया है। जिसके मुताबिक, ग्रामीण डाक सेवक (जीडीएस) समेत कई पद के लिए 44,228 खाली पदों पर भर्ती की जानी है। जो उम्मीदवार इस भर्ती में आवेदन करना चाहते हैं वे आधिकारिक वेबसाइट indiapostgdsonline.gov.in पर जाकर कर सकते हैं।

By आराधना शर्मा 
Updated Date

India Post GDS Recruitment 2024: सरकारी नौकरी करने का मन है और ज्यादा नहीं पढ़े तो परेशान न हों। इंडिया पोस्ट ने आज एक नोटिफिकेशन जारी किया है। जिसके मुताबिक, ग्रामीण डाक सेवक (जीडीएस) समेत कई पद के लिए 44,228 खाली पदों पर भर्ती की जानी है। जो उम्मीदवार इस भर्ती में आवेदन करना चाहते हैं वे आधिकारिक वेबसाइट indiapostgdsonline.gov.in पर जाकर कर सकते हैं। याद रहे कि ऑनलाइन आवेदन आज 15 जुलाई से शुरू हो चुके हैं, जो 5 अगस्त 2024 तक चलेंगे।

पढ़ें :- UP के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! दशकों की सेवा के बाद नियमितीकरण का आदेश, बकाया वेतन और पेंशन लाभ भी मिलेंगे

इस दिन से कर सकेंगे सुधार

सफलतापूर्वक आवेदन करने के बाद 6 अगस्त से 8 अगस्त के बीच फॉर्म में सुधार करने या सही डाक्यूमेंट अपलोड करने के लिए 2 दिन का समय दिया जाएगा। जानकारी दे दें कि इंडिया पोस्ट देश की सबसे बड़ी डाक नेटवर्क सर्विस है। इस भर्ती के जरिए ब्रांच पोस्टमास्टर (बीपीएम) और असिस्टेंट ब्रांच पोस्टमास्टर (एबीपीएम)/ग्रामीण डाक सेवक (जीडीएस) के रूप में नियुक्त किया जाएगा।

कुल कितनी निकली है वैकेंसी

इन पदों पर आवेदन करने वाले जान लें पूरे भारत में कुल 44,228 रिक्तियां निकाली गई हैं और 18-40 वर्ष की आयु के बीच का कोई भी व्यक्ति जिसके पास कक्षा 10वीं का प्रमाण पत्र है, आवेदन कर सकता है। उम्मीदवारों को किसी भी सरकारी मान्यता प्राप्त स्कूल बोर्ड से मैथ और इंग्लिश में पास नंबर दिखाते हुए अपना माध्यमिक विद्यालय परीक्षा पास सर्टिफिकेट पेश करना होगा। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को 3 प्रक्रिया से गुजरना होगा: पंजीकरण, आवेदन शुल्क और ऑनलाइन आवेदन।

सैलरी

  • पदों के लिए वेतन इस प्रकार है:
  • एबीपीएम /जीडीएस के लिए ₹10,000-24,470 प्रति माह
  • बीपीएम के लिए ₹12,000-29,380

कैसे करें आवेदन?

  • सबसे पहले इंडिया पोस्ट की आधिकारिक वेबसाइट www.indiapostgdsonline.gov.in पर जाएं और यहाँ अपना पंजीकरण करें।
  • याद रहे कि पासवर्ड के साथ रजिस्ट्रेशन करने के लिए आपको एक मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी की जरूरत होगी।
  • फिर आपको ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन पूरा करने के लिए एक आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा।
  • भुगतान करने के बाद, आप डिवीजन और एक्सरसाइज विकल्पों में से अपनी पसंद का चयन करके ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
  • आपको दिए गए फॉर्मेट और साइंज के अनुसार आवेदन जमा करने से पहले एक फोटो और डिजिटल सिग्नेचर अपलोड करना होगा।
  • आपको उस डिवीजन का डिवीजनल हेड भी चुनना होगा जिसके लिए आप आवेदन कर रहे हैं, जो भर्ती के बाद के चरण में आपके डाक्यूमेंट का वेरीफिकेशन करेगा।

 

पढ़ें :- यूपी पुलिस को मिले 4,543 नए दरोगा, CM योगी ने बांटे नियुक्ति पत्र
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...