1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. निर्णायक वनडे से पहले टीम इंडिया का बड़ा दाव: चोटिल वॉशिंगटन सुंदर की जगह इस प्लेयर की हुई एंट्री

निर्णायक वनडे से पहले टीम इंडिया का बड़ा दाव: चोटिल वॉशिंगटन सुंदर की जगह इस प्लेयर की हुई एंट्री

भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही तीन मैचों की वनडे सीरीज अब रोमांचक मोड़ पर पहुंच चुकी है। दोनों टीमों ने एक-एक मुकाबला जीतकर सीरीज 1-1 से बराबर कर ली है। अब रविवार को लॉर्ड्स में होने वाला तीसरा और आखिरी वनडे तय करेगा कि ट्रॉफी किसके नाम होगी..

By Harsh 
Updated Date

ind vs eng odi series: भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही तीन मैचों की वनडे सीरीज अब रोमांचक मोड़ पर पहुंच चुकी है। दोनों टीमों ने एक-एक मुकाबला जीतकर सीरीज 1-1 से बराबर कर ली है। अब रविवार को लॉर्ड्स में होने वाला तीसरा और आखिरी वनडे तय करेगा कि ट्रॉफी किसके नाम होगी। हालांकि इस अहम मुकाबले से पहले भारतीय टीम को बड़ा झटका लगा है। भारतीय ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर चोट के कारण सीरीज से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह युवा खिलाड़ी हर्ष दुबे को टीम इंडिया में शामिल किया गया है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने इसकी आधिकारिक घोषणा की है।

पढ़ें :- IND vs WI 2nd T20I : आज रांची में भारत और वेस्टइंडीज होंगे आमने-सामने, इस वेन्यू पर टीम इंडिया रिकॉर्ड शानदार

दूसरे वनडे में लगी थी चोट

कार्डिफ के सोफिया गार्डन्स में खेले गए दूसरे वनडे के दौरान वॉशिंगटन सुंदर की दाहिनी हैमस्ट्रिंग में चोट लग गई थी। शुरुआती जांच के बाद मेडिकल टीम ने उन्हें बाकी सीरीज से बाहर रखने का फैसला किया। अब वह विस्तृत स्कैन कराएंगे और विशेषज्ञ डॉक्टर की निगरानी में आगे का इलाज होगा। वॉशिंगटन की गैरमौजूदगी में चयनकर्ताओं ने हर्ष दुबे पर भरोसा जताया है। अगर हर्ष को खेलने का मौका मिला तो निर्णायक मुकाबले से ठीक पहले टीम में शामिल किए गए हर्ष के पास अंतरराष्ट्रीय वनडे क्रिकेट में खुद को साबित करने का बड़ा अवसर होगा।

सीरीज जीतने के लिए आखिरी जंग

तीन मैचों की सीरीज में दोनों टीमें फिलहाल बराबरी पर हैं। ऐसे में तीसरा वनडे करो या मरो मुकाबला बन गया है। जो टीम यह मैच जीतेगी वही सीरीज अपने नाम करेगी।

पढ़ें :- ICC T20 Ranking Update : वेस्ट इंडीज के खिलाफ शतक बाद कप्तान श्रेयस अय्यर ने लगाई लंबी छलांग, टॉप-10 में हुई एंट्री

तीसरे वनडे के लिए भारतीय टीम

शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उप-कप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, शिवम दुबे, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा, अर्शदीप सिंह, गुरनूर बरार, प्रिंस यादव और हर्ष दुबे।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...