1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. भारत ने जीता टी20 विश्व कप, फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को 7 रन से हराया

भारत ने जीता टी20 विश्व कप, फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को 7 रन से हराया

भारत ने दूसरी बार टी20 विश्व कप का खिताब जीत लिया है। बारबाडोस में खेले गए फाइनल में टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका को रोमांचक मुकाबले में सात रन से हरा दिया।

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। भारत ने दूसरी बार टी20 विश्व कप का खिताब जीत लिया है। बारबाडोस में खेले गए फाइनल में टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका को रोमांचक मुकाबले में सात रन से हरा दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 20 ओवर में सात विकेट गंवाकर 176 रन बनाए थे। जवाब में दक्षिण अफ्रीका की टीम 20 ओवर में आठ विकेट पर 169 रन बना सकी। इस जीत के साथ भारत ने 11 साल के आईसीसी ट्रॉफी के सूखे को खत्म कर दिया। भारत ने इससे पहले 2013 में चैंपियंस ट्रॉफी जीती थी। वहीं, भारत ने 17 साल बाद टी20 विश्व कप जीता है। 13 साल बाद कोई विश्व कप जीता है। 2011 में भारत ने वनडे विश्व कप जीता था।

पढ़ें :- लखनऊ स्नातक सीट पर कांति सिंह पटेल की बड़ी जीत : सपा के खाते में आयी चौथी सीट, वाराणसी स्नातक पर जीत लगभग तय

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...