1. हिन्दी समाचार
  2. जॉब्स
  3. Indian Army Agniveer Recruitment: भारतीय सेना की ओर से अग्निवीर के लिए भर्ती, ये कैंडिडेट्स ऐसे करें अप्लाई

Indian Army Agniveer Recruitment: भारतीय सेना की ओर से अग्निवीर के लिए भर्ती, ये कैंडिडेट्स ऐसे करें अप्लाई

भारतीय सेना की ओर से अग्निवीर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू की गई थी. जो अब खत्म होने जा रही है. जो उम्मीदवार इंडियन आर्मी में अग्निवीर भर्ती के लिए तैयारी कर रहे हैं उनके लिए जरूरी खबर है. भारतीय सेना में अग्निवीर भर्ती के लिए आवेदन प्रोसेस जल्द ही खत्म हो जाएगी.

By आराधना शर्मा 
Updated Date

Indian Army Agniveer Recruitment 2024: भारतीय सेना की ओर से अग्निवीर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू की गई थी. जो अब खत्म होने जा रही है.
जो उम्मीदवार इंडियन आर्मी में अग्निवीर भर्ती के लिए तैयारी कर रहे हैं उनके लिए जरूरी खबर है. भारतीय सेना में अग्निवीर भर्ती के लिए आवेदन प्रोसेस जल्द ही खत्म हो जाएगी.

पढ़ें :- यूपी पुलिस को मिले 4,543 नए दरोगा, CM योगी ने बांटे नियुक्ति पत्र

पात्र और इच्छुक उम्मीदवार इस भर्ती अभियान के लिए आधिकारिक साइट Indianarmy.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. आवेदन करने की लास्ट डेट कल है जिसके निकल जाने के बाद उम्मीदवारों को आवेदन करने का मौका नहीं मिलेगा. अभियान के लिए प्रोसेस 13 फरवरी को शुरू हो गई थी.

भारतीय सेना की ओर से जारी नोटिस के अनुसार आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की कम से कम उम्र साढ़े 17 साल तय की गई है. अप्लाई करने वाले उम्मीदवारों की अधिकतम उम्र 21 साल है. आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की शैक्षिक योग्यता अलग-अलग तय की गई है.

अभियान के तहत अग्निवीर जनरल ड्यूटी के लिए अप्लाई करने वाले अभ्यर्थी को 10 वीं क्लास पास होना चाहिए. वहीं, क्लर्क व शॉपकीपर टेक्निकल पद के लिए अप्लाई करने वाले उम्मीदवार को किसी भी स्ट्रीम से कम से कम 60 प्रतिशत नंबर के साथ कक्षा 12वीं क्लास पास होना चाहिए.

पढ़ें :- क्या UGC के नए नियमों पर सरकार लेगी यू-टर्न? केंद्र ने सुप्रीम कोर्ट में दिया बड़ा अपडेट
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...