1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. नेपाल के हिंसक विवाद में भारतीय महिला की मौत, पत्नी के शव के लिए भटकता रहा पति

नेपाल के हिंसक विवाद में भारतीय महिला की मौत, पत्नी के शव के लिए भटकता रहा पति

भागवान पशुपतिनाथ दर्शन करने गई एक महिला की नेपाल के काठमांडू मे मौत हो गई। महिला नेपाल में हो रही हिंसा का शिकार हुई है। महिला अपने पति के साथ सात सिंतबर को पशुपतिनाथ मंदिर दर्शन करने के लिए गई थी। इस वह जिस होटल में रूकी थी, उसमें उपद्रवियों ने आग लगी दी। इस कारण होटल भगदड़ मच गई और महिला चौथी मंजिल से नीचे गिर गई। दंपत्ति उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद का रहले वाला था।

By Satish Singh 
Updated Date

नई दिल्ली। भागवान पशुपतिनाथ दर्शन करने गई एक महिला की नेपाल के काठमांडू मे मौत हो गई। महिला नेपाल में हो रही हिंसा का शिकार हुई है। महिला अपने पति के साथ सात सिंतबर को पशुपतिनाथ मंदिर दर्शन करने के लिए गई थी। इस वह जिस होटल में रूकी थी, उसमें उपद्रवियों ने आग लगी दी। इस कारण होटल भगदड़ मच गई और महिला चौथी मंजिल से नीचे गिर गई। दंपत्ति उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद का रहले वाला था। शुक्रवार दोपहर तक महिला का शव गाजियाबाद उसके निवास पर पहुंचेगा।
गाजियाबाद के नंदग्राम निवासी रामवीर सिंह गोला ट्रांसपोर्टर का व्यवसाय करते है। वह सात सिंतबर को 55 वर्षीय पत्नी राजेश गोला के साथ नेपाल ​के काठमांडू स्थित पशुपति नाथ मंदिर दर्शन करने के लिए गए हुए थे। 9 सितंबर की रात वह पत्नी के काठमांडू के हयात रेजिडेंसी होटल में रूके हुए थे। उनका कमरा होटल की चौथी मंजिल पर था।इस दौरान नेपाल में हिंसा भड़क गई। वह जिस होटल में रोके थे उपद्रवी वहां भी पहुंच गए और होटल में आग लगा दी। होटल की लपटे देख होटल में भगदड़ मच गई। हंगामे के बीच जान बचाने के चक्कर में रामवीर सिंह गोला ने चौथी मंजिल पर अपने कमरे का खिड़की का शीशा तोड़ दिया और चादर व पर्दों के सहारे उतरने का प्रयास किया। रामवीर सिंह पहले उतर गए फिर उनकी पत्नी राजेश गोला भी उतरने लगी। तभी उनका हाथ चादर से छूट गया और वह चौथी मंजिल से सीधे जमीन पर आ गिरी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गई। आनन- फानन में मौके पर मौजूद आर्मी के जवानों ने लोगों की मदद से उन्हे अस्सपताल पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

पढ़ें :- जमीयत उलेमा-ए-हिंद के अध्यक्ष अरशद मदनी, बोले-हिंदू राष्ट्र का सपना देखने वाले नेपाल के इतिहास से सबक लेना चाहिए...

पत्नी की तलाश में भटकते रहे रामवीर सिंह

होटल में हुए हादसे के बाद घायल हुई राजेश गोला को घायल अवस्था में आर्मी अस्पताल ले गई, लेकिन रामवीर गोला को इस बात का पता नही था कि आर्मी उन्हें किस अस्पताल ले गई। ऐसे में वह अलग-अलग सवारी बदलकर रातभर शहर के अस्पतालों के चक्कर काटते रहे। आखिर में उन्हें किसी ने जानकारी दी कि उनकी पत्नी को आर्मी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ऐसे में वह अगले दिन 10 सितंबर की सुबह आर्मी अस्पताल पहुंचे तो वहां उन्हें राजेश गोला मृत अवस्था में मिलीं।

मोर्चरी में रखा रहा दो दिन तक शव

गाजियाबाद निवासी रात ही राजेश गोला की मौत नौ सितंबर की रात में हो गई थी। इस दौरान दो दिन तक उनका शव मोर्चरी में रखा रहा। रामवीर गोला के परिजनों ने बताया कि 11 सितंबर गुरुवार को उनका पोस्टर्सर्टम हुआ। इसके बाद रामवीर गोला के शव को वहां से गाजियाबाद लाने के लिए एंबुलेंस से निकले है। शुक्रवार दोपहर तक उनका शव गाजियाबाद पहुंचने की संभावना है।

पढ़ें :- Uttarakhand Bus Accident : उत्तराखंड नेपाल बॉर्डर के पास बरातियों से भरी बस गहरी खाई में गिरी, 13 लोगों की मौत, 34 घायल

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...