1. हिन्दी समाचार
  2. तकनीक
  3. Infinix के 32MP सेल्फी कैमरे वाले धांसू फोन की 12 अप्रैल को होगी एंट्री, यहां जानें पूरी डिटेल्स

Infinix के 32MP सेल्फी कैमरे वाले धांसू फोन की 12 अप्रैल को होगी एंट्री, यहां जानें पूरी डिटेल्स

Upcoming phones of Infinix : इनफिनिक्स अपने कस्टमर्स के लिए Note 40 Pro 5G सीरीज के तहत दो नए फोन 12 अप्रैल को भारत में लॉन्च करने जा रही है। इस सीरीज को मीडियाटेक डाइमेंशन 7020 प्रोसेसर के साथ पेश किया गया था। अब कंपनी इसे भारतीय स्मार्टफोन बाजार में पेश करने वाली है। 

By Abhimanyu 
Updated Date

Upcoming phones of Infinix : इनफिनिक्स अपने कस्टमर्स के लिए Note 40 Pro 5G सीरीज के तहत दो नए फोन 12 अप्रैल को भारत में लॉन्च करने जा रही है। इस सीरीज को मीडियाटेक डाइमेंशन 7020 प्रोसेसर के साथ पेश किया गया था। अब कंपनी इसे भारतीय स्मार्टफोन बाजार में पेश करने वाली है।

पढ़ें :- AI Impact Summit 2026 : भारत एआई इम्पैक्ट समिट में दुनियाभर से पहुंचेंगे ये राजनेता , देखें पूरी लिस्ट

कंपनी ने गुरुवार 4 अप्रैल को बताया कि Infinix Note 40 Pro+ 5G और Infinix Note 40 Pro 5G भारत में 12 अप्रैल को लॉन्च होंगे। दोनों फोन फ्लिपकार्ट के माध्यम से पेश किए जाएंगे। जिनमें बैटरी और तेज चार्जिंग स्पीड दी जाएगी। इसके अलावा फोन के फ्रंट में 32 मेगापिक्सल कैमरा होगा।

Infinix Note 40 Pro 5G सीरीज के दोनों फोन के फीचर्स की बात करें तो इनमें 6nm मीडियाटेक डाइमेंशन 7020 प्रोसेसर मिलता हैं। Infinix Note 40 Pro 5G में 45W चार्जिंग क्षमताओं के साथ 5,000mAh की बैटरी है, जबकि Pro+ मॉडल में 100W चार्जिंग के साथ 4,600mAh की बैटरी है। यह सीरीज 20W वायरलेस मैगचार्ज सपोर्ट भी देती है।

फोन में 6.78-इंच फुल-HD+ (1,080×2,436 पिक्सल) कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले है, जिसे 120Hz डायनामिक रिफ्रेश रेट के साथ जोड़ा गया है। 108MP मुख्य सेंसर के साथ ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट है और फ्रंट में 32 मेगापिक्सल का शूटर है। दोनों फोन Android 14-आधारित XOS 14 पर चलते हैं।

कीमत की बात करें तो Infinix के दोनों को पिछले महीने चुनिंदा वैश्विक बाजारों पेश किया गया है। भारत में Infinix Note 40 Pro+ 5G को 309 डॉलर यानी लगभग 25,000 रुपये की कीमत पर पेश किया जा सकता है, जबकि Infinix Note 40 Pro 5G को 289 डॉलर यानी लगभग 24,000 रुपये की शुरुआती कीमत के साथ लॉन्च किया गया था।

पढ़ें :- Poco C81 Pro : पोको सी81 प्रो NBTC पर लिस्ट, बजट सेगमेंट में जल्द हो सकता है लॉन्च

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...