1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. सोनौली बॉर्डर पर मंडलायुक्त समेत आला अधिकारियों का निरीक्षण

सोनौली बॉर्डर पर मंडलायुक्त समेत आला अधिकारियों का निरीक्षण

सोनौली बॉर्डर पर मंडलायुक्त समेत आला अधिकारियों का निरीक्षण

पर्दाफाश न्यूज़ ब्यूरो महराजगंज :: भारत-नेपाल के महत्वपूर्ण सोनौली बॉर्डर पर गुरुवार को गोरखपुर मंडल के मंडलायुक्त इन्द्र विक्रम सिंह, गोरखपुर रेंज के डीआईजी एस. चन्नप्पा, जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल और पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने संयुक्त रूप से निरीक्षण किया। अधिकारियों ने सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था, आवागमन और प्रशासनिक व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

पढ़ें :- Writer Connect India का ‘Writer Youth Parliament 2026’ भव्य आयोजन, युवाओं ने ‘शिक्षा और AI’ पर रखी बेबाक राय

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने एसएसबी और पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर सीमा सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर जानकारी ली। उन्होंने भारत-नेपाल सीमा पर सतर्कता बढ़ाने के साथ ही सुरक्षा एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने पर जोर दिया।

अधिकारियों ने सबसे पहले नौतनवा विधानसभा क्षेत्र के मुड़िला स्थित बहुउद्देशीय हब का निरीक्षण किया। परियोजना की प्रगति की जानकारी लेते हुए मंडलायुक्त ने निर्माण कार्य को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा कराने के निर्देश दिए। अधिकारियों के अनुसार, हब के शुरू होने से सीमावर्ती क्षेत्र में आने वाले पर्यटकों, श्रद्धालुओं और आम लोगों को बुनियादी सुविधाएं मिलेंगी। इससे पर्यटन और व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलने के साथ रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे।

इसके बाद टीम ने थाना सोनौली स्थित इंटीग्रेटेड चेक पोस्ट (आईसीपी) का निरीक्षण किया। यहां तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों से व्यवस्थाओं की जानकारी लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

अधिकारियों ने थाना नौतनवा क्षेत्र में निर्माणाधीन फायर स्टेशन का भी निरीक्षण किया। निर्माण कार्य की प्रगति और प्रस्तावित सुविधाओं की जानकारी लेते हुए कार्य को निर्धारित समय में पूरा कराने के निर्देश दिए।

पढ़ें :- सपा सरकार बनने पर गोमती रिवर फ्रंट पर बाबू जगदेव कुशवाहा जी की प्रतिमा लगाकर बनाया जाएगा स्मारक: अखिलेश यादव

संयुक्त निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सीमावर्ती क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के साथ विकास परियोजनाओं को भी प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराया जाएगा।

महराजगंज ब्यूरो प्रभारी विजय चौरसिया की रिपोर्ट 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...