HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. IPL 2022: लखनऊ की टीम को हराकर प्लेआफ की दौड़ में बने रहना चाहेगी दिल्ली कैपिटल्स

IPL 2022: लखनऊ की टीम को हराकर प्लेआफ की दौड़ में बने रहना चाहेगी दिल्ली कैपिटल्स

मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम आज होने वाले मुकाबले में एक दूसरे से भीड़ेगी। दिल्ली कैपिटल्स ने अब तक 8 मैच खेले हैं, जिसमें 4 जीते और 4 हारे हैं। उसके पास 8 अंक हैं।

By प्रिन्स राज 
Updated Date

नई दिल्ली। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम आज होने वाले मुकाबले में एक दूसरे से भीड़ेगी। दिल्ली कैपिटल्स ने अब तक 8 मैच खेले हैं, जिसमें 4 जीते और 4 हारे हैं। उसके पास 8 अंक हैं। लखनऊ सुपर जायंट्स ने अब तक 9 मैच खेले हैं, जिसमें 6 में जीत और 3 में हार का सामना करना पड़ा है। उसके 12 अंक हैं।

पढ़ें :- रोहित शर्मा की पोस्ट ने बढ़ाई हलचल, फैंस लगा रहे हैं अब ये अनुमान

बता दें कि दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स टूर्नामेंट में दूसरी बार आमने-सामने होंगे। इससे पहले दोनों टीमों ने टूर्नामेंट का 15वां मैच खेला था, जब लखनऊ सुपर जायंट्स 6 विकेट से चैंपियन बनकर उभरा था। आईपीएल 2022 मैच दिल्ली कैपिटल्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स बुधवार (1 मई) को दोपहर 3:30 बजे IST से शुरू होगा।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...