1. हिन्दी समाचार
  2. IPL
  3. IPL 2023: न्यूजीलैंड के पूर्व खिलाड़ी ने विराट कोहली पर लगाया ये बड़ा आरोप, कहा-उन्हें सिर्फ अपने…

IPL 2023: न्यूजीलैंड के पूर्व खिलाड़ी ने विराट कोहली पर लगाया ये बड़ा आरोप, कहा-उन्हें सिर्फ अपने…

इस मैच के दौरान कमेंट्री कर रहे न्यूजीलैंड के पूर्व खिलाड़ी और कमेंटेटर साइमन डूल ने विराट कोहली पर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि कोहली को सिर्फ अपने रिकॉर्ड की चिंता होती है। साइमन डूल ने कोहली के अर्धशतक का हवाला दिया। विराट ने एक समय 25 गेंद पर 42 रन बनाए थे।

By शिव मौर्या 
Updated Date

IPL 2023: आईपीएल के 15वें मैच में लखनऊ सुपर जाएंट्स ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) को हरा दिया। तीन मैचों में आरसीबी की ये दूसरी हार है। पिछले मैच में उसे कोलाकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ शिकस्त मिली थी। आरसीबी को इकलौती जीत मुंबई इंडियंस के खिलाफ मिली है। लखनऊ के खिलाफ विराट कोहली (Virat Kohli) ने अच्छा प्रदर्शन किया और अर्धशतक भी लगाया लेकिन उनकी टीम को जीत नहीं मिली।

पढ़ें :- India T20 World Cup Squad Announced : टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान, इन खिलाड़ियों की चमकी किस्मत

वहीं, इस मैच के दौरान कमेंट्री कर रहे न्यूजीलैंड के पूर्व खिलाड़ी और कमेंटेटर साइमन डूल ने विराट कोहली पर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि कोहली  (Virat Kohli)  को सिर्फ अपने रिकॉर्ड की चिंता होती है। साइमन डूल ने कोहली के अर्धशतक का हवाला दिया। विराट (Virat Kohli)  ने एक समय 25 गेंद पर 42 रन बनाए थे। इसके बाद अगले आठ रन के लिए उन्होंने 10 गेंद लिए थे। आरसीबी के पूर्व कप्तान ने 35 गेंद पर अर्धशतक लगाया।

बता दें कि, साइमन डूल (simon dooll) ने कमेंट्री करते हुए कहा कि, कोहली ने एक हाईस्पीड ट्रेन की तरह अपनी बल्लेबाजी शुरू की थी। ऐसा लग रहा था कि हथौड़ा चला रहे हो। बाद में 42 से 50 तक पहुंचने के लिए उन्होंने 10 गेंदों का सामना किया। ऐसा लग रहा था कि वह अपने रिकॉर्ड के लिए चिंतित हैं। मुझे नहीं लगता है कि इस खेल में इस चीज के लिए जगह है। आपको लगातार रन बनाने चाहिए, खासकर जब आपको पास काफी विकेट बचे हो।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...