1. हिन्दी समाचार
  2. IPL
  3. IPL 2023: सचिन के बेटे अर्जुन तेंदुलकर को मुंबई के स्टार ने बताया ‘यॉर्कर किंग’, जानिए क्या मिला जवाब?

IPL 2023: सचिन के बेटे अर्जुन तेंदुलकर को मुंबई के स्टार ने बताया ‘यॉर्कर किंग’, जानिए क्या मिला जवाब?

उन्होंने आखिरी ओवर में सनराइजर्स के बल्लेबाजों को 20 रन नहीं बनाने दिए। अर्जुन से टीम के बस में बाएं हाथ के बल्लेबाज तिलक वर्मा ने बातचीत की। इसके वीडियो को मुंबई इंडियंस ने शेयर किया है, जिसमें तिलक वर्मा ने अर्जुन तेंदुलकर को टीम को नया 'यॉर्कर किंग' बताया है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

IPL 2023: आईपीएल 2023 में मुंबई इंडियंस की शुरूआत कुछ खास नहीं हुई लेकिन अब ​धीरे-धीरे टीम जीत की पटरी पर लौट आई है। लगातार तीन जीत के बाद मुंबई इंडिंयस के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। उसने दिल्ली कैपिटल्स, कोलकाता नाइटराइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ जीत हासिल की है। हैदराबाद के खिलाफ मिली जीत में महानतम क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर ने अहम भूमिका निभाई।

पढ़ें :- IPL Matches Today : आज खेले जाएंगे दो ब्लॉकबस्टर मुकाबले; जानें कब, कहां और किसके बीच होगी भिड़ंत?

उन्होंने आखिरी ओवर में सनराइजर्स के बल्लेबाजों को 20 रन नहीं बनाने दिए। अर्जुन से टीम के बस में बाएं हाथ के बल्लेबाज तिलक वर्मा ने बातचीत की। इसके वीडियो को मुंबई इंडियंस ने शेयर किया है, जिसमें तिलक वर्मा ने अर्जुन तेंदुलकर को टीम को नया ‘यॉर्कर किंग’ बताया है। तिलक ने अर्जुन से पूछा, ‘आप हमारी टीम में यॉर्कर किंग हैं, तो आखिरी ओवर में जब आप 20 रन बचा रहे थे तब कैसा दबाव था?’

पढ़ें :- Mumbai Won Ranji Trophy : मुंबई ने तोड़ा विदर्भ के फैंस का दिल, 42वीं बार जीता रणजी ट्रॉफी का खिताब

इस पर अर्जुन ने कहा, ‘ज्यादा दबाव नहीं था क्योंकि जाहिर तौर पर हमें 20 रन डिफेंड करने चाहिए। मैंने बहुत अभ्यास किया था और मुझे विश्वास था।’ मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा ने पावरप्ले में उनसे दो ओवर करवाए थे। अर्जुन को फिर आखिरी ओवर के लिए बुलाया गया था।

 

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...