1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. IPL 2026 Playoffs Schedule : बंगलूरू में प्लेऑफ का कोई मैच नहीं, नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 31 मई को होगा फाइनल

IPL 2026 Playoffs Schedule : बंगलूरू में प्लेऑफ का कोई मैच नहीं, नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 31 मई को होगा फाइनल

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने आईपीएल 2026 के प्लेऑफ का आधिकारिक शेड्यूल (IPL 2026 Playoffs Schedule) बुधवार को जारी कर दिया है। अब टूर्नामेंट निर्णायक दौर में प्रवेश कर चुका है, जहां सभी टीमों के बीच प्लेऑफ को लेकर जंग दिलचस्प हो गई है, लेकिन शेड्यूल से ज्यादा चर्चा उस फैसले की हो रही है, जिसमें बंगलूरू से फाइनल की मेजबानी लेकर अहमदाबाद को दे दी गई है।

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने आईपीएल 2026 के प्लेऑफ का आधिकारिक शेड्यूल (IPL 2026 Playoffs Schedule) बुधवार को जारी कर दिया है। अब टूर्नामेंट निर्णायक दौर में प्रवेश कर चुका है, जहां सभी टीमों के बीच प्लेऑफ को लेकर जंग दिलचस्प हो गई है, लेकिन शेड्यूल से ज्यादा चर्चा उस फैसले की हो रही है, जिसमें बंगलूरू से फाइनल की मेजबानी लेकर अहमदाबाद को दे दी गई है। फाइनल मुकाबला 31 मई को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम (Narendra Modi Stadium) में खेला जाएगा।

पढ़ें :- Video - मां को गालियां देने वाले बच्चों पर PM Modi ने दिखाया वात्सल्य भाव , कहा- मैं उनको माफ करना चाहता हूं

बंगलूरू से छीना गया फाइनल

पहले आईपीएल 2026 (IPL 2026) का फाइनल बंगलूरू में होना तय माना जा रहा था। ऐसा इसलिए क्योंकि नियम के मुताबिक, आमतौर पर अगला फाइनल डिफेंडिंग चैंपियन के होम ग्राउंड पर खेला जाता है, लेकिन बीसीसीआई ने अचानक स्थान बदलते हुए फाइनल अहमदाबाद को दे दिया। बोर्ड ने बयान में कहा, ‘बंगलुरु को मूल रूप से फाइनल की मेजबानी सौंपी गई थी, लेकिन स्थानीय संघ और प्रशासन की कुछ आवश्यकताओं के कारण, जो बीसीसीआई के तय दिशा-निर्देशों और प्रोटोकॉल के दायरे से बाहर थीं, स्थान को बदल दिया गया।’

यही बयान अब विवाद का कारण बन गया है, क्योंकि फैंस जानना चाहते हैं कि आखिर ऐसी कौन सी शर्तें थीं, जिनकी वजह से बंगलूरू से मेजबानी वापस लेनी पड़ी। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में यह भी बताया जा रहा है कि टिकट विवाद के कारण फाइनल की मेजबानी बंगलूरू से छीनी गई है। हालांकि फिलहाल सबसे बड़ी पहेली यही है कि बंगलूरू से फाइनल छिनना सिर्फ प्रशासनिक मामला था, या इसके पीछे कुछ और कहानी छिपी है?

तीन शहरों में होंगे प्लेऑफ मुकाबले

इस बार आईपीएल के प्लेऑफ तीन अलग-अलग शहरों में खेले जाएंगे। बीसीसीआई ने इसे विशेष परिस्थिति बताया है। बोर्ड ने कहा, ‘ऑपरेशनल और लॉजिस्टिक वजहों आईपीएल 2026 प्लेऑफ इस सीजन तीन स्थानों पर आयोजित किए जाएंगे।’
प्लेऑफ का पूरा शेड्यूल

क्वालिफायर-1

26 मई: हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम, धर्मशाला
इस मुकाबले में अंक तालिका की शीर्ष दो टीमें भिड़ेंगी। विजेता सीधे फाइनल में पहुंचेगा।

पढ़ें :- संत रविदास नगर का नाम बहाल किए जाने पर मायावती ने योगी सरकार का जताया अभार, कहा-सरकार अन्य जिलों के पुराने नाम भी करे बहाल

एलिमिनेटर

27 मई: न्यू इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, न्यू चंडीगढ़ (मुल्लांपुर)
तीसरे और चौथे स्थान की टीमों के बीच मुकाबला। हारने वाली टीम बाहर होगी।

क्वालिफायर-2

29 मई: न्यू इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, न्यू चंडीगढ़ (मुल्लांपुर)
क्वालिफायर-1 की हारने वाली टीम बनाम एलिमिनेटर की विजेता टीम। जीतने वाली टीम फाइनल में और हारने वाली टीम बाहर।

फाइनल

31 मई: नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद
क्वालिफायर-1 की विजेता टीम और क्वालिफायर-2 की विजेता टीम के बीच सीजन का खिताबी मुकाबला।

अहमदाबाद में होगा महामुकाबला

पढ़ें :- UP Police Constable Result 2026: यूपी पुलिस कांस्टेबल का रिजल्ट हुआ जारी, जानिए कितनी गई कटऑफ?

दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम नरेंद्र मोदी स्टेडियम में फाइनल होना अब लगभग तय है। इससे पहले भी यह मैदान बड़े आईपीएल मुकाबलों और फाइनल की मेजबानी कर चुका है। शेड्यूल सामने आते ही प्लेऑफ की जंग और रोमांचक हो गई है। अब टीमें सिर्फ टॉप-चार में जगह ही नहीं, बल्कि टॉप-दो में खत्म करने की कोशिश करेंगी ताकि सीधे क्वालिफायर-1 खेल सकें।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...