ईरान अमेरिका युद्ध में सीजफायर के बाद भी दोनों तरफ से असहमति जैये हालात बन बने हुए है। खबरों के अनुसार, अमेरिका की ओर से सीजफायर को बढ़ाने की घोषणा की गई है, जिसके बाद एक बार फिर से स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में ईरान ने यहां से गुजर रहे शिप हमला कर दिया।
Iran Attacks Ship in Hormuz : ईरान -अमेरिका युद्ध में सीजफायर के बाद भी दोनों तरफ से असहमति जैये हालात बन बने हुए है। खबरों के अनुसार, अमेरिका की ओर से सीजफायर को बढ़ाने की घोषणा की गई है, जिसके बाद एक बार फिर से स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में ईरान ने यहां से गुजर रहे शिप हमला कर दिया। इस बार IRGC की गनबोट ने जहाज पर फायरिंग शुरू कर दी, इससे जहाज के कंट्रोल रूम को भारी नुकसान पहुंचा है।
सीजफायर के बाद लगातार तीसरी घटना ऐसी सामने आई है, जब होर्मुज में किसी कंटेनर शिप को निशाना बनाया गया है। पहले दो हमले जहां अमेरिका की ओर से किए गए हैं, वहीं इस बार ईरान ने कंटेनर शिप को निशाना बनाया है।
ईरान इस जलडमरूमध्य पर मजबूत निगरानी बनाए हुए है और कई मामलों में जहाजों की आवाजाही पर नियंत्रण या जांच कर रहा है। यूनाइटेड स्टेट्स की नौसेना भी इलाके में सक्रिय है और उसने ईरान पर दबाव बनाने के लिए समुद्री नाकाबंदी जैसे कदम उठाए हैं। कुछ घटनाओं में जहाजों को रोका गया, फायरिंग की खबरें आईं और तनाव बना हुआ है।